पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 जून 2026/ पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत जिले में आज शून्य से 05 वर्ष तक बच्चों को पोलियो दो बून्द खुराक पिलाकर तीन दिवसीय अभियान की शुरूआत किया गया। जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु रोग विभाग अलबेलापारा कांकेर में नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक एवं श्री महेश जैन व पार्षद श्रीमती उगेश्वरी उइके ने बच्चों को पोलियो की दो बून्द खुराक देकर अभियान की शुरूआत करते हुए उन्होंने जिले के सभी पालकों से शून्य से 05 वर्ष तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ओ.पी. शंखवार सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद थे। इस अभियान के तहत प्रथम दिवस को पोलियो बूथ पर ही बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी तथा दूसरे एवं तीसरे दिवस को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, इसके लिए 1,274 घर-घर भ्रमण दल सदस्य तथा 31 ट्रांजिट टीम सदस्य तैनात किए गए हैं। इस अभियान के तहत जिले के 0 से  वर्ष आयु वर्ग के 76,544 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो-मुक्ति का प्रमाण-पत्र मिलना एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय उपलब्धि है। तब से भारत 14 वर्ष से अधिक समय से पोलियो-मुक्त है। विश्व स्तर पर वाइल्ड पोलियो वायरस का प्रसार अभी भी बच्चों को प्रभावित कर रहा है, जिसमंे भारत के कुछ पड़ोसी देश भी शामिल हैं, जिससे रोग के पुनः संक्रमण का जोखिम बना हुआ है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमएसडीयू ने एलएल.बी. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम किया घोषित

Mon Jun 29 , 2026
समयबद्ध परीक्षा और परिणाम विवि की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचायक,…..कुलपति आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ ने संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएल.बी. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम निर्धारित समय से पहले घोषित कर दिया है। समय से पहले परिणाम जारी होने से हजारों विद्यार्थियों ने खुशी का […]

You May Like

Breaking News

advertisement