आज़मगढ़:ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर क्षेत्र में बढ़ने लगी सियासी सरगर्मियां

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर क्षेत्र में बढ़ने लगी सियासी सरगर्मियां विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सियासी गणित मजबूत बनाने में जुट गए हैं। बता दे कि बुढ़नपुर तहसील अंतर्गत अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में अतरौलिया,अहिरौला तथा कोयलसा ब्लाकों में प्रमुख के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत की कुर्सी पर कब्जा करने के बाद ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर नजर गड़ा दिया है। वही सत्तारुढ दल भाजपा भी अपने दांव पेंच में लग गई है। क्षेत्र के अतरौलिया, अहिरौला तथा कोयलसा विकासखंडों पर ज्यादातर समाजवादियों का ही कब्जा रहा है। जिला पंचायत के चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलता ने समाजवादियों को संजीवनी प्रदान कर दिया है, जिसके बाद अतरौलिया कोयलसा एवं अहिरौला ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी तथा भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सियासी गणित बैठाना शुरू कर दिया है। अतरौलिया विकासखंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव का मुकाबला भाजपा के हर्षित सिंह से होगा। वही विकासखंड कोयलसा में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव तथा भाजपा के प्रत्याशी पूजा यादव पत्नी संतोष यादव के बीच दिलचस्प टक्कर होने की उम्मीद है। विकासखंड अहिरौला में बसपा के पूर्व प्रमुख शकील अहमद भाजपा के बसंत लाल तथा सपा से स्वर्गीय विजय बहादुर यादव की पत्नी श्रीमती आशा देवी यादव के बीच में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। परिणाम क्या होगा यह तो समय बताएगा, लेकिन तीनों विकासखंडों में सियासी मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी संभावना है। चुनाव की तिथि घोषित हो जाने के कारण चट्टी चौराहों एवं चाय पान की दुकानो पर सियासी माहौल गरम हो गया है। वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

Wed Jul 7 , 2021
कटिहार संवाददाता लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कटिहार प्रखंड मुख्यालय में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ कुमार मसरूर आलम महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिता कुमारी के अगुवाई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया […]

You May Like

advertisement