पूजा सिंगला आधस महिला विंग मोगा की उपाध्यक्ष :मनोनीत

👉पंजाब में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की घटनाएँ बर्दाश्त नहीं की जाएगी :- जिला प्रधान रीमा रानी : शहरी प्रधान संजू बोहत

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब]

आदि धर्म समाज (रजि:) भारत जिला मोगा के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार , आधस महिला विंग मोगा की जिला प्रधान रीमा रानी , आधस महिला विंग मोगा की शहरी प्रधान संजू बोहत जी की अगुवाई में एक विशेष मीटिंग वार्ड नं 40 में भगत कबीर जी के मंदिर में आयोजित हुई। जिसमें पत्रकारों को जानकारी देते हुए आदि धर्म समाज भारत जिला मोगा के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार , आधस महिला विंग मोगा की जिला प्रधान रीमा रानी , आधस महिला विंग मोगा की शहरी प्रधान संजू बोहत जी ने मीटिंग में बताया कि दिनों दिन पंजाब में महिलाओं पर बलात्कार/छेड़छाड़/कत्ल जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। कई जिलों में तो ऐसा सुनने को मिलता है कि गरीब महिलाओं के साथ बलात्कार करके उसे मौत के घाटभी उतार दिया जाता है।जो आदि धर्म समाज महिला विंग जिला मोगा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जिसमें हम अपने संगठन की ओर से रेखा शर्मा चेयरमैन राष्ट्रीय महिला कमीशन भारत सरकार और मनीषा गुलाटी चेयरपर्सन पंजाब राज महिला कमीशन पंजाब चंडीगढ़ को अपील करते है कि ऐसी घटनाओं को अनजान देने वाले लोगों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। अंत में उन्होंने बताया कि इन घटनाओं से बचने के लिए आदि धर्म समाज महिला विंग समय समय पर वार्ड वाइज , गांव गांव जाकर महिला व लडकियों को जागरूक किया जा रहा है। अंत में कहा कि कोरोना वायरस महामारी का दौर चल रहा है।इस भयानक बिमारी के खतम होने उपरांत महिलाओं व लडकीयों के लिए जुड़ो कराटे और किक बाकसीग का ट्रेनीज सैंटर खोला जाएगा। जिसमें महिला व लडकियां आत्म निर्भर हो कर बलात्कार/छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अनजाम देने वाले शरारती अंसरो को रोका जाए और मुह तोड़ जवाब दे सकें।आज इस मीटिंग में पूजा सिंगला जो कि पिछले काफी समय से समाज भलाई के कार्य कर रही है।आदि धर्म समाज जिला मोगा संगठन के समाज प्रति चल रहे समाजिक कार्यों को देख कर आदि धर्म समाज मोगा में शामिल होने का फैसला लिया है। जिसमें आज आदि धर्म समाज मोगा के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार जी की अगुवाई में पूजा सिंगला जी को आधस महिला विंग मोगा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसमें डा.भीम राव अम्बेडकर जी की शीलड [सममान चिंह] व फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया गया है। जिसमें आधस महिला विंग मोगा की नव नियुक्त पूजा सिंगला ने कहा कि आदि धर्म समाज (रजि:) भारत जिला मोगा के प्रधान अर्जुन कुमार जी और उनकी टीम के सभी सदस्य गरीब लोगों की जिस प्रकार सहायता करतें हैं जेसे कि जरूरतमंद को रक्त दान , राशन सामग्री , आप्रेशन करवाना , गरीब लडकीयों की शादी में सहयोग देना , पढ़ने वाले बच्चों को फ्री में कापी किताबें देना फ्री में गरीब बच्चों को कम्प्यूटर कोर्स, ब्युटी पालर , सिलाई कोर्स करवाना और जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही। पंजाब सरकार और भारत सरकार की ओर से लोक भलाई स्कीमों का लाभ भी दिलवाने जेसे कार्य को देख कर मैं आदि धर्म समाज मोगा में शामिल हुई हूँ। जो जिम्मेदारी आज मुझे आधस महिला विंग मोगा की मीत प्रधान की सोपी गई है उसको मैं पूर्ण ईमानदारी एवं तनदेही से निभाऊंगी। इस मीटिंग में हाजिर हुए खेमचंद गाडेगावलियां पंजाब प्रधान भारतीय रैगर महासभा , राजीव कुमार टीकू वाइस प्रधान आधस मोगा , सुरेन्द्र शर्मा शहरी प्रधान विशव हिन्दू शक्ति मोगा , सुनील खन्ना चेयरमैन सत गुरु भगत कबीर वैलफेयर सोसायटी मोगा , सतीश कुमार प्रधान रैगर समाज वार्ड नं 43 , बनवारी लाल , रोहित कुमार , शंकर कुमार जी हाजिर थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:इसी माह हो सकता है दायित्व वितरण , सीएम के दिल्ली दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है

Sat Jun 5 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून। सरकार में दायित्व की आस लगाए बैठे भाजपा नेताओं की यह साध पूरी हो सकती है। उन्हें इसी माह विभिन्न निगमों व प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों पर नवाजने की तैयारी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शनिवार के दिल्ली दौरे को इससे जोड़कर भी […]

You May Like

advertisement