कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में अभियांत्रिकी मेले के दौरान रक्षा अनुसंधान एवं विकास विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : – कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में आज 23 फरवरी, 2022 को अभियांत्रिकी मेले के दूसरे दिन प्रणाली अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान, नई दिल्ली से विशेष रूप से आमंत्रित वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री. जे. के. भार्गव ने आज ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास‘ विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान प्रस्तुत किया। श्री भार्गव ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन केवल मिसाइल प्रौद्योगिकी तक ही सीमित नहीं है, इसके अतिरिक्त यह हमें यु󠄼द्ध प्रणाली में प्रयोग की जाने वाली अन्य संरचनाओं जैसे इलैक्ट्राॅनिक सिमु󠄼लेशन सिस्टम, ड्रोन आधारित युद्ध प्रणाली, लेजर तथा साइबर युद्ध प्रणालियों की संरचना, अनुसंधान एवं विकास के कार्य भी करता है। उन्होंने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की देश भर में 42 प्रयोगशालाएं है तथा इन्होंने युद्ध के अतिरिक्त करोना काल में भी अनु󠄼करणीय योगदान दिया। तत्पश्चात उन्होंनें सभी विधार्थियों से उनके माॅडल्स/प्रौजेक्टस के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें ज्ञानोपयोगी सुझाव भी दिए। केन्द्र के परियोजना समायोजक श्री के एस नेहरू ने बताया कि प्रयोगात्मक एवं वैज्ञानिक विधी के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से केन्द्र ने इस अभियांत्रिकी मेले का आयोजन किया है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसका शीर्षक विज्ञान सर्वत्र पूज्यते है तथा यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। केन्द्र के शिक्षा अधिकारी श्री जीतेन्द्र कु󠄼मार दास ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को विज्ञान प्रसार द्वारा आयोजित एक्सपोजिशन का भ्रमण भी केन्द्र के अधिकारियों द्वारा करवाया गया। श्री दास ने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डा. बी. वी. रमना रेड्डी के विशेष प्रयास द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को अभियांत्रिकी में रोजगार उनमूखी उत्तम भविष्य की संभावनाओं से अवगत करवाने तथा प्रौद्योगिकी के प्रति तार्किक क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से प्रौफैसर एस. एन. गुप्ता, डीन, स्टूडैंट वेलफेयर तथा डा. अश्विनी कु󠄼मार, विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग के दिशा निर्देश में सांयकाल के सत्र में अभियांत्रिकी मेले के प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का भ्रमण करवाया गया। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने सीमैन्स उत्कृष्ट अध्ययन केन्द्र का भ्रमण किया जिसमें डनहोंने विभिन्न धातुओं की कम्पयूटर आधारित कटिंग, रोबोटिकस, त्रि-आयामी पदार्थ मापन युक्तियों इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान स्थित रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला का भ्रमण भी विद्यार्थियों ने किया। श्री दास ने बताया कि इस अभियांत्रिकी मेले में भाग लेने वाले छात्रों के माडलों/प्रौजेक्टस का मूल्यांकन कल 24 फरवरी, 2022 को किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में अभियांत्रिकी मेले के दौरान सर सी. वी. रमन के जीवन परिचय विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान का आयोजन

Thu Feb 24 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र :- कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में आज 24 फरवरी, 2022 को अभियांत्रिकी मेले के तीसरे दिन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के भौतिकी विभाग के प्रौफेसर डा. आर. के. मौदगिल ने आज ‘सर सी. वी. रमन के जीवन परिचय‘ विषय पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement