कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में अभियांत्रिकी मेले के दौरान सर सी. वी. रमन के जीवन परिचय विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र :- कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में आज 24 फरवरी, 2022 को अभियांत्रिकी मेले के तीसरे दिन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के भौतिकी विभाग के प्रौफेसर डा. आर. के. मौदगिल ने आज ‘सर सी. वी. रमन के जीवन परिचय‘ विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान प्रस्तुत किया। डा. मौदगिल ने बताया कि अभावों में पढ़ाई करने के बावजूद सर सी. वी. रमन की विज्ञान के क्षेत्र में रमन प्रभाव के नाम से प्रसिद्व अनुकरणीय खोज न केवल भारत के लिए अपितु पूरे विश्व के लिए उस समय की यह महत्वपूर्ण खोज थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने विज्ञान के प्रति अथाह लगन के चलते प्रशासनिक सेवा के स्थान पर विज्ञान में अनुसंधान कार्य को चुना। डा. मौदगिल ने लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान के दौरान उपस्थित विभिन्न स्कूलों के छात्रों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण हेतु मार्गदर्शन व उत्प्ररेरित किया। केन्द्र के परियोजना समायोजक श्री. के एस नेहरू ने बताया कि प्रयोगात्मक एवं वैज्ञानिक विधी के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से केन्द्र ने इस अभियांत्रिकी मेले का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसका शीर्षक विज्ञान सर्वत्र पूज्यते है तथा यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
केन्द्र के शिक्षा अधिकारी श्री जीतेन्द्र कुमार दास ने बताया कि आज सांयकालीन सत्र में सभी प्रतिभागियों के माडलों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के संकाय सदस्यों डा. वाई द्विवेदी एवं डा. सोहल लाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से माॅडल/प्रौजेक्टस से सम्बन्धित प्रश्न किए तथा उन्हें और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। इस अभियांत्रिकी मेले में विधार्थियों द्वारा भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, सम्पोषणीय विकास, पर्यावरण, जैव प्रौद्योगिकी इत्यादि विषयों से सम्बन्धित माॅडलस/प्रौजेक्टस प्रस्तुत किए। इस विज्ञान मेले में कुल 30 से अधिक माॅडलस/प्रौजेक्टस प्रस्तुत किए गए तथा इनमें 100 से अधिक विधार्थियों ने भाग लिया। श्री दास ने बताया कि पहली बार बहुत बड़ी संख्या राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर इस अभियांत्रिकी मेले में भाग लिया। श्री दास ने यह भी बताया कि कल दिनांक 25 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान संस्थान गुरूग्राम की डा. एलोरा सेन अपना लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान प्रस्तुत करेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में तीन नए सदस्य नियुक्त

Thu Feb 24 , 2022
दूरभाष – 9416191877 श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में तीन नए सदस्य को शामिल किया गया है।वीरवार को कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिये। कुरुक्षेत्र :- श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल में पंचकर्म विभाग के एचओडी प्रो. डॉ. आशीष मेहता को एक साल, कौमारभृत्य विभाग […]

You May Like

Breaking News

advertisement