प्रोजेक्ट संकल्प से प्राप्त प्रशिक्षण के बाद पिथौरा छात्रावास के वातावरण में आया सकारात्मक परिवर्तन

महासमुंद 10 मार्च 2026/ पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पिथौरा में जीवन के रंग खुशियों के संग प्रोजेक्ट के तहत एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है। प्रोजेक्ट संकल्प से प्राप्त प्रशिक्षण के बाद छात्रावास के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन आया है। अब छात्रावास के छात्र एक-दूसरे को गुड मॉर्निंग और गुड नाइट की जगह हैप्पी मॉर्निंग, हैप्पी इवनिंग और हैप्पी नाइट कहकर संबोधित करते हैं, जिससे वातावरण में सकारात्मकता और उत्साह का संचार हो रहा है। इस पहल का असर यह भी हुआ है कि छात्रावास के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को अब कर्मचारी नहीं बल्कि सहयोगी के रूप में सम्मान दिया जाने लगा है। इससे उनमें भी आत्मसम्मान और उत्साह बढ़ा है तथा वे बच्चों के साथ और अधिक जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।
प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चों को कई प्रेरणादायक कहानियां सुनाई गईं, जो प्रशिक्षण के दौरान बताई गई थीं। इन कहानियों से प्रेरित होकर छात्रों ने उन्हें अपने गांव और घर जाकर परिवार एवं अन्य बच्चों को भी सुनाया। इसके साथ ही बच्चों को सफलता के 10 मंत्र बताए गए और उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने इन सफलता मंत्रों को समझते हुए स्वयं उनके पोस्टर भी तैयार किए, जिससे वे रोज़ उन्हें देखकर प्रेरणा ले सकें।
छात्रावास में बच्चों और सहयोगी कर्मचारियों ने मिलकर किचन गार्डन भी तैयार किया है। इससे बच्चों में सामूहिक कार्य की भावना और प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ा है। साथ ही समय-समय पर बच्चों से उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में चर्चा की जाती है, जिससे उनकी बातों को समझने और समाधान करने में आसानी होती है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोरिंग में महिलाओं का सम्मान

Tue Mar 10 , 2026
 नशामुक्त ग्राम बनाने की दिलाई शपथ महासमुंद 10 मार्च 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भोरिंग की महिला समितियों द्वारा 09 मार्च को त्रिमूर्ति प्रतिमा के सामने स्थित सतनाम भवन भोरिंग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम संगठन भोरिंग की बैठक के दौरान जिले […]

You May Like

Breaking News

advertisement