पोस्ट बड़ा बाजार प्रखंड अलखानाथ की माह जनवरी 2025 की मासिक बैठक सम्पन्न

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर के बड़ा बज़ार पोस्ट अलखनाथ प्रभाग की जनवरी माह की मासिक बैठक आज शुक्रवार 31 जनवरी 2025 4:30 बजे श्री अलखनाथ मंदिर परिसर में डिप्टी डिवीजनल वार्डन श्री अन्जय कुमार अग्रवाल जी के दिशा निर्देशन आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता डिप्टी पोस्ट वार्डन श्री मो. आरिफ खान ने की। बैठक में डिप्टी पोस्ट वार्डन मो. आरिफ खान ने सभी वार्डन के समक्ष गत माह की बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसकी सर्व सहमति से पुष्टि की गई। बैठक के प्रमुख बिन्दु हाउस होल्ड रजिस्टर को अति शीघ्र गति को देने के विषय में सख्त निर्देश दिए। चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित करने पर विचार किया गया तथा रिक्त पद के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए।
बैठक के सुंदर आयोजन पर सेक्टर वार्डन नितिन सक्सेना को विशेष धन्यवाद दिया।
बैठक में मो. आरिफ खान, नितिन सक्सेना, अभिनव कपूर, ऋषभ कुमार, प्रभात चौधरी, अमित आनंद, सौरभ अग्रवाल, नवतेज अग्रवाल, विधि गुप्ता उपस्थित रहे।*
*डिप्टी डिवीजनल वार्डन श्री अन्जय कुमार अग्रवाल ने वार्डनों के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पोस्ट बड़ा बाजार की बैठकें नियमित रूप से आयोजित हो रही हैं इसके लिए पोस्ट वार्डन अनुकाम शर्मा व डिप्टी पोस्ट वार्डन को बधाई दी। पोस्ट द्वारा शीघ्र चार दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य रूप आयोजित किया जाना चाहिए, साथ ही सिविल डिफेंस के मूलभूत कार्यों का समय से सम्पादित किया जाना आवश्यक है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी के दिशा-निर्देश में विश्व कुष्ठ रोग दिवस का किया गया आयोजन

Sat Feb 1 , 2025
अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी के दिशा-निर्देश में विश्व कुष्ठ रोग दिवस का किया गया आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर अजमेर सिंह के दिशानिर्देशन […]

You May Like

advertisement