अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
दूरभाष – 94161-91877
छाया – अंशुल गर्ग।

बच्चों ने पोस्टर बनाकर दिया बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश।

कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर :- सामाजिक संस्था यूथ वीरांगनायें द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता पिपली स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया। संस्था की तरफ से प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चों को इनाम दिया गया व अन्य को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। आयोजक निर्मल ने कहा कि लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सकें। साथ ही लड़कियों के प्रति होने वाली लैंगिक असामानताओं को खत्म करने के बारे में जागरूकता फैलाना भी आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि 1995 में बीजिंग में विभिन्न देशों ने महिलाओं पर विश्व सम्मेलन में सर्वसम्मति से न केवल महिलाओं बल्कि लड़कियों के अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही प्रगतिशील ब्लूप्रिंट बीजिंग घोषणा और प्लेटफार्म फॉर एक्शन को अपनाया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2011 को लड़कियों के अधिकारों और दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों को पहचानने के लिए 11 अक्टूबर को बालिका के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया। इस मौके पर संस्था सदस्य गुड्डी, बब्ली, रूमा, मंजू, सीमा व शोभना ने व्यवस्था बनाई।
प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: विश्व मानसिक स्वस्थ्य दिवस का आयोजन

Sun Oct 10 , 2021
अतरौलियाविश्व मानसिक स्वस्थ्य दिवस का आयोजन विवेक जायसवाल की रिपोर्टबुढ़नपुर आजमगढ़ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान द्वारा किशोरी सशक्तिकरण के लिए संचालित तरंग परियोजना से जुड़ी किशोरियों के बीच मे विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे 43 किशोरियों व 15 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। […]

You May Like

advertisement