खाटू श्याम का दीवाना” भजन का पोस्टर किया जारी

“खाटू श्याम का दीवाना” भजन का पोस्टर किया जारी

मोगा 11 मार्च (शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) –

पिछले लंबे समय से शहर में होने वाले धार्मिक समागमों में अलग-अलग देवी-देवताओं का अपने भजनों के माध्यम से गुणगान करने वाले भजन गायक हर्ष शर्मा द्वारा खाटू धाम में होने वाले फाल्गुन महोत्सव को समर्पित अपना नया भजन खाटू श्याम का दीवाना का पोस्टर भारत माता मंदिर में जारी किया। श्याम प्रभु खाटू वालों के दरबार में पंडित महिंद्र नारायण की अध्यक्षता में समाज सेवी मनोज जिंदल, कृष्ण तायल, एडवोकेट रिशभ गर्ग, सोनी मंगला,गगन नोहरिया, संदीप शर्मा, वेद गर्ग सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नए भजन का पोस्टर जारी किया गया।भजन गायक हर्ष शर्मा ने बताया कि इस भजन में श्याम प्रभु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। उनके द्वारा गाया गया यह भजन 12 मार्च को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके द्वारा गाई माता की भेटें सहित भगवान कृष्ण के भजनो का श्रद्धालुओं द्वारा भरपूर आशीर्वाद मिला है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता ने देखी विकास, योजनाओं की तस्वीर, डभरा में सूचना शिविर, विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

Thu Mar 11 , 2021
जांजगीर-चांपा,11 मार्च,2021/  जिले के विकास खंड मुख्यालय डभरा में आज जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास फोटो प्रदर्शनी, सूचना शिविर का आयोजन किया गया। फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम जनता द्वारा किया गया और छत्तीसगढ़ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी ली।अवलोकन करने वालों […]

You May Like

advertisement