कृष्ण कृपा परिवार की ओर से किया गया प्रभातफेरी का आयोजन।

कृष्ण कृपा परिवार की ओर से किया गया प्रभातफेरी का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र, 12 मार्च :- गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के सानिध्य में सेवारत श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा आज हरिनगर चट्ठा कंपलेक्श में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभातफेरी में राधा और कृष्ण भाव के भजनों का श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। प्रभातफेरी पवन भारद्वाज के निवास से शुरु होकर पूरे कंपलेक्श से होती हुई संपन्न हुई। इस अवसर पर संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, नैब सिंह, सुरेंद्र शर्मा, विकास छाबड़ा ने भक्तिभाव से भजन गाए। इस प्रभातफेरी में भारत शर्मा, गिरवर शर्मा, पवन भारद्वाज, नवीन भारद्वाज, तरुण धमीजा, सविता वत्स, मीनाक्षी नरूला, केडीबी सदस्य विजय नरूला, काव्य नरूला, मुकेश मित्तल, शुभम मित्तल, फतेहचंद गांधी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कृष्ण कृपा परिवार की ओर से प्रभातफेरी के आयोजक पवन भारद्वाज के परिवार का स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने कहा कि पूरे नगर में 11 मार्च से 21 मार्च तक शहर के विभिन्न भागों में प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रभातफेरियां 22 से 28 मार्च तक श्रीकृष्ण कृपा गौशाला में आयोजित भागवत कथा तथा 29 मार्च के होली उत्सव के उपलक्ष में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रसिद्ध कथावाचक विष्णु शास्त्री भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगें और प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 29 मार्च को श्री कष्ण गौशाला परिवार में होली उत्सव गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के सानिध्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
प्रभातफेरी के आयोजक पवन भारद्वाज को स्मृति चिह्न भेंट करते कृष्ण कृपा परिवार के सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोना टीका लगवाएं और कोरोना महामारी से निजात पाएं: पीसी कुमार

Sat Mar 13 , 2021
करोना टीका लगवाएं और कोरोना महामारी से निजात पाएं: पीसी कुमार 13 मार्च फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता} फिरोजपुर सिविल अस्पताल में जाकर श्री पीसी कुमार पूर्व चेयरमैन एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी फिरोजपुर व पंडित कमल कालिया वाइस चेयरमैन ब्राह्मण सभा फिरोजपुर ने करोना महामारी से निजात पाने के लिए […]

You May Like

advertisement