अमृतवेला सोसाइटी की ओर से पावन कार्तिक मास के तीसरे दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन

फिरोजपुर 10 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के तीसरे दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम बने सचिन नारंग बने।अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के संस्थापक सचिन नारंग ने बड़ी श्रद्धा और भाव से अपने घर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और प्रभातफेरी निकाली। सभी नगर निवासियों ने प्रभातफेरी में भाग लिया। प्रभातफेरी का जगह जगह स्वागत हुआ। सचिन नारंग, नमन गर्ग, राजेश वासुदेवा, राजिंदर राजू, प्रिंस शर्मा और सक्षम बजाज ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने पवित्र कार्तिक मास के नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि कार्तिक महीने के नियमों में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान, तुलसी पूजन, दीपदान, शंख बजाना, भूमि पर सोना, एक समय भोजन करना, और सात्विक भोजन का पालन करना शामिल है। इस दौरान, तामसिक वस्तुओं जैसे मांस, मछली, प्याज, लहसुन, मूली, करेला, बैंगन, और उड़द, चना, मसूर, जीरा का सेवन वर्जित है। कार्तिक मास में दान-पुण्य करना और गीता का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।

     इस अवसर पर नेहा नारंग, वंश नारंग, पुरूषोतम बजाज, प्रशोतम चावला, महंत शिवराम, मनमोहन स्याल, संजीव हांडा, गुलशन चावला, अशोक गर्ग, राजन जोशी, लोकेश तलवार, विपन उप्पल, मनोज गक्खड़, राम स्वरूप, दीपक जोशी, राजू ओबेरॉय, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बबूता, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चों व बुजुर्गों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तोकापाल में संचालित ’’कुष्ठ मुक्त’’ जागरूकता सप्ताह में मिले 64 शंकास्पद मरीज, दो की पुष्टि होते ही इलाज शुरू

Fri Oct 10 , 2025
जगदलपुर, 10 अक्टूबर 2025/ गांधी जयंती के पावन अवसर पर, तोकापाल विकासखंड ने ’’कुष्ठ मुक्त भारत-2027’’ के लक्ष्य को साधते हुए एक बड़ा संकल्प लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के नेतृत्व में, 2 से 8 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर एक विशेष ’’कुष्ठ जन-जागरूकता सप्ताह’’ का सफल […]

You May Like

Breaking News

advertisement