
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
आजमगढ़, 18 मई : आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई आजमगढ़ का विस्तार करते हुए निजामाबाद तहसील के पत्रकार श्री प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू को जिला संयुक्त सचिव आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष आजमगढ़ श्री दुर्गेश मिश्रा की संस्तुति पर, तथा प्रदेश सचिव श्री आशीष निषाद, प्रदेश संरक्षक डॉ. पृथ्वीराज सिंह से विचार विमर्श करने के उपरांत किया गया है। यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन, हरियाणा अध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।

