जयराम विद्यापीठ में हुआ सावन के प्रदोष का पूजन भगवान भोलेनाथ से की गई सर्व समृद्धि एवं कल्याण की कामना

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त :- ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से निरंतर सावन पूजन एवं अनुष्ठान चल रहा है। आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री एवं ब्रह्मचारियों द्वारा सावन के पहले प्रदोष का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हुआ तथा सर्व समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई। यजमान ओम प्रकाश मथाना, कंचन वादी, अनिल वादी, तूलिका वादी, सुभाष नरूला, कुलदीप सिंह एवं सुषमा इत्यादि ने प्रदोष पूजन व अनुष्ठान सम्पन्न करवाया। पूजन से पूर्व भगवान शिव तथा माता पार्वती सहित शिव परिवार की मूर्तियों और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती को चंदन, पुष्प, अक्षत, धूप, दक्षिणा और नैवेद्य अर्पित किए गए। इसके बाद भगवान शिव व माता पार्वती की आरती की गई।आचार्य लेखवार ने बताया कि सावन महीने में प्रदोष पूजन का विशेष महत्व हैं। सावन में प्रदोष पूजन बहुत ही मंगलकारी और लाभदायी माना जाता है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इससे कुंडली में चंद्र का दोष दूर होता है।
जयराम विद्यापीठ ब्रह्मचारी पाठ करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में 6 अगस्त शुक्रवार को 30 जगहों पर होगा वैक्सीनेशन का कार्य:अनुपमा

Thu Aug 5 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र 5 अगस्त :- डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना लगभग सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी कडी में 6 अगस्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement