श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन की नवमी पर भगवान शिव की हुई स्तुति एवं अभिषेक

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन की नवमी पर भगवान शिव की हुई स्तुति एवं अभिषेक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान शिव का ध्यान, पूजन, भजन, अभिषेक व दर्शन करना अत्यंत पुण्यकारी : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में शिव भक्तों ने सावन के दूसरे मंगलवार को श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शिव स्तुति, पूजा अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिव लिंग अभिषेक किया।
विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक हुआ और उसके उपरांत पार्थिव शिवलिंग का मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। महंत जगन्नाथ पूरी ने बताया कि सावन में भगवान शिव का ध्यान, पूजन, भजन, अभिषेक व दर्शन करने के लिए अत्यंत पुण्यकारी है। हृदय से शिव की स्तुति करने वाले भक्तों को भोलेनाथ मनोवांछित फल की प्राप्ति कराएंगे। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, रजत, सुखदेव, रवि, भाना राम, शकुंतला व जसप्रीत इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन का पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन में अग्रवाल वैश्य समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान

Wed Jul 12 , 2023
सावन में अग्रवाल वैश्य समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पूरे सावन में प्रदेश भर में किया जाएगा पौधारोपण : राजेश सिंगला। कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के नेतृत्व में पौधारोपण […]

You May Like

advertisement