श्री शिव शक्ति मंडल द्वारा शिवरात्रि पर हुआ भोले भंडारी के भजनों का गुणगान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

श्री शिव शक्ति मंडल द्वारा शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त :- नगर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक दुःख भंजन महादेव मंदिर में सावन शिव रात्रि पर देर रात तक भारी संख्या में शिव भक्त जुटे और बड़ी श्रद्धा से जलाभिषेक किया। सावन शिवरात्रि पर कुछ शिव भक्तों द्वारा कावड़ का जलाभिषेक भी किया गया। श्री शिव शक्ति मंडल के चेयरमैन एम. के. मौदगिल ने बताया कि मंडल के सदस्यों द्वारा शिवरात्रि पर भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भोले भंडारी के भजनों का गुणगान किया गया। शिवरात्रि के अवसर पर मंडल के प्रधान दर्शन पुरी के नेतृत्व में सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को फल एवं खीर का प्रसाद वितरित किया। इसी के साथ मौदगिल ने बताया कि 8 अगस्त को संस्था द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी शिव भक्तों एवं नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है। शनिवार को श्री शिव शक्ति मंडल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशाल वैक्सीन टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस अवसर पर मनोहर लाल खुंगर, एम. एल. सचदेवा, मैहर चंद मुखी, वेद ग्रोवर, बंटी अरोड़ा, राज कुमार, ओम प्रकाश इत्यादि मौजूद थे।
श्री शिव शक्ति मंडल के सदस्य एवं पदाधिकारी प्रसाद वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:उत्तराखंड में काँगेस 9 अगस्त चलाएगी भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान

Sun Aug 8 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक अगस्त क्रांति दिवस के दिन कांग्रेस उत्तराखंड सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी कांग्रेसजन को 9 अगस्त के दिन अपने अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1942 में 9 अगस्त के दिन […]

You May Like

Breaking News

advertisement