गौराखुर्द के प्रमोद सिंह महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष बनाएं गये

संवाददाता –विजय दुबे

तेजीबाजार–(जौनपुर)–
स्थानीय गौराखुर्द निवासी प्रमोद सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह को “राष्ट्रीय संघर्ष पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला जी के आदेश पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड पड़ी, वही प्रमोद जी के आवास पर उत्तर भारतीयों ने एक साथ बधाई दी तथा फोन से बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है ।
प्रमोद सिंह से हुई वार्तालाप के दौरान इन्होने बताया कि पार्टी अध्यक्ष को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुझपर विश्वास करके महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष पद सौंपा है, मैं अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। इन्होने कहा कि
इसी सत्र मे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है पार्टी अकेले अपने दम पर विधानसभा के 288 सीटो पर अपना प्रत्याशी उतारेगी,
इस मौके पर मनोज सिंह , विनोद सिंह , हरिशंकर यादव ,अजय सिंह,दुर्गेश मिश्रा , संदिप सिंह ,विपिन तिवारी, संदीप पत्रकार सहित लोगों ने बधाईयां दी है।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडलपर नवागत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने किया पदभार ग्रहण

Fri Aug 2 , 2024
बरेली : इज्जतनगर मंडल पर नवागत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। यह पद निवर्तमान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, इज्जतनगर श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव के पूर्वोत्तर […]

You May Like

Breaking News

advertisement