भाजपा नेता एंव पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के आवास पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी , प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत ने भव्य स्वागत किया
रिपोर्टर जफर अंसारी
कालाढूंगी हल्द्वानी
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के आवास पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी , प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत समेत क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं सह भोज का कार्यक्रम रहा।
वही आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय एंव प्रदेश नेतृत्व द्वारा बनाए गए नए नवनियुक्त पदाधिकारियों से प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा मिली है उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी दिन दूनी रात चौगुनी मेहनत कर पार्टी के संगठन को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी तथा आगामी 2024 में विजयी होगी उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ऊर्जा के साथ भारतीय जनता पार्टी को बढ़ाने के लिए कार्य करने का आवाहन कार्यकार्ताओं से किया ।
इधर नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सबको साथ लेकर कार्य संकल्प को बढ़ाने का कार्य करते रहने का वचन दियाइस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवी दयाल उपाध्याय , विनीत अग्रवाल, मुकेश बेलवाल दीपक बिष्ट , कमल पांडे, गौरव मेहरा ,क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवंत अधिकारी, चंदन सिंह बिष्ट ,शक्ति केंद्र के संयोजक कमल बिष्ट, योगेश तिवारी , भोपाल सिंह गैंडा, प्रेम बल्लभ कांडपाल ,तारा कांडपाल, अनिल जोशी ,राम सिंह नेगी, राम सिंह बिष्ट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।