प्रयास आवासीय विद्यालय शिक्षा सत्र 2026-27

कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त तक

महासमुंद, 17 अगस्त 2026/ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर काउन्सलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग की तिथि 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। काउंसलिंग का समय सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से किसान श्री सुरेन्द्र की आर्थिक स्थिति में आया सुधार

Mon Aug 17 , 2026
महासमुंद 17 अगस्त 2026/ परंपरागत खेती के साथ यदि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत किस्मों को अपनाएं, तो कम क्षेत्र में भी उत्पादन और आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह उद्यानिकी फसल के अंगीकरण के बाद ग्राफ्टेड बैंगन की खेती किसान श्री सुरेन्द्र के लिए अच्छी उत्पादन […]

You May Like

Breaking News

advertisement