प्रयास संस्था और रोटी बैंक का कोरोना को पराजित करने के प्रयास सराहनीय : रेणु राघव

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

150 से अधिक लोगों को लगाया कोरोना को पराजित करने का टीका।

कुरुक्षेत्र :- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रयास संस्था और रोटी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में कोविड को पराजित करने के लिए टीकाकरण कराया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संत लाल और सेवानिवृत मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेश सैनी के नेतृत्व में फलीभूत हुआ। टीकाकरण में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रेणु राघव मुख्यातिथि के रूप में पधारी हुई थी जबकि मानव मित्र मंडल के सचिव एवं रोटी बैंक के उप प्रधान भारतेन्दु हरीश की अध्यक्षता में यह टीकाकरण प्रारम्भ हुआ। मुख्यातिथि के रूप में पधारी डीएवी स्कूल की प्राचार्य रेणु राघव ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि प्रयास संस्था और रोटी बैंक का कोरोना के विरुद्ध यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है और उन्हें गर्व है कि वे दोनों संस्थाओं में नियुगमित सहभागिता कर रही हैं। रोटी बैंक और प्रयास संस्था के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम पूर्ण हुआ। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने शिविर के संचालन के लिए मथाना अस्पताल से आए दल का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रयास संस्था और रोटी बैंक के मुख्य संचालन हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देशों और नेतृत्व से हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज 150 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। कार्यक्रम के सञ्चालन में मानव मित्र मंडल, रोटी बैंक की वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमारी पंवार, कर्म चंद, शिक्षिका एवं समाजसेवी अंजलि शर्मा, दर्शन और डीएवी विद्यालय का विशेष योगदान रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਤੇ 1984 ਦੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦਾ ਸਲਾਨਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ

Thu Jun 24 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ,24 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਹਿੰਮਤ ਸਿੰਘ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਸਭਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਛੱਪੜੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਤੇ ਹੋਰ ਅਨੇਕਾਂ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਅਤੇ 1984 ਦੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦਾ ਸਲਾਨਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਬੜੀ ਸ਼਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੂਰਨਮਾਸੀ […]

You May Like

advertisement