प्रयास संस्था नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों को कर रही जागरूक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के दिशानिर्देश से किया जा रहा जागरूक : डॉ. वर्मा।
कुरुक्षेत्र शाहाबाद :- हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के तत्वावधान में प्रयास संस्था के बैनर तले नशे के विरुद्ध हरियाणा राज्य में प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज प्रयास संस्था शाखा शाहबाद द्वारा विशेष रूप से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया और विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध विस्तार से जानकारी दी गई। प्रयास संस्था शाखा शाहाबाद के प्रधान राजेश सिडाना की अध्यक्षता में यह कार्यशाला सम्पन्न हुई. प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के कार्यकारी प्रधान एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा इस कार्यशाला में मुख्य वक्त के रूप में पधारे और विद्यार्थियों को विस्तार से नशे के विरुद्ध जागरूक किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि भारत सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भांति हरियाणा राज्य का भी अलग से हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गठित हो गया है जिसका मुख्य उद्देश्य ही नशे के व्यापार को नष्ट करना है। हरियाणा सरकार द्वारा यह जिम्मेदारी निर्भिक पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव को सोंपी गई है। उनके मार्गदर्शन में प्रयास संस्था हरियाणा के कोने कोने में जाकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। शाखा शाहाबाद के प्रधान राजेश सिडाना ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया. इस अवसर पर प्रसिद्द उद्योगपति उमेश गर्ग, अशोक खुराना, नशा मुक्ति इस्माइलाबाद से विकास आदि उपस्थित रहे।