प्रयास संस्था ने लाडवा में निकाली नशे के प्रति पैदल जागरूकता यात्रा

प्रयास संस्था ने लाडवा में निकाली नशे के प्रति पैदल जागरूकता यात्रा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र लाडवा:- शुगनी देवी आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा के विद्यार्थियों संग प्रयास संस्था द्वारा बाजार में नशे के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत 29 वीं पैदल यात्रा निकाली। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम की अध्यक्षता में यह जागरूकता यात्रा संपन्न हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम ने कहा कि यह अति आवश्यक कार्य है। जनता के सहयोग से ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाने में सफल होती है। प्रयास संस्था के कार्यकारी प्रधान एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने लोगों नशे के विरुद्ध जागरूक किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुरी लत है जिसे हम आसपास के लोगों से सिखते है और बाद में इस बुरी लत के आदि होकर अपने जीवन को नर्क बना लेते हैं। उन्होंने बताया कि नशा करने वाले लोगों की सूचना दें ताकि उन लोगों का उपचार कराया जा सके। इसके पश्चात बाजार में पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष राज कुमार गर्ग, संयोजक कुलवीर ढींडसा, उप प्राचार्या रुबी शर्मा, मंजू वर्मा, निधि गोयल, पुलिस कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा मंत्री ने किया लेखिका डॉ. संजीव कुमारी की पुस्तक " तिसाया जोहड़ " का विमोचन।

Wed Feb 10 , 2021
शिक्षा मंत्री ने किया लेखिका डॉ. संजीव कुमारी की पुस्तक ” तिसाया जोहड़ ” का विमोचन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर से मिली बधाइयाँ, गणमान्यों ने उनकी बौद्धिकता को किया सैल्यूट। पानीपत 10 फरवरी :- वरिष्ठ लेखिका औऱ अंतराष्ट्रीय पर्यावरण चिंतक डॉ. […]

You May Like

Breaking News

advertisement