प्रयास संस्था ने नशे का धंधा करने वालों को दी चेतावनी, गांव में निकाली 50 वीं जागरूकता यात्रा।

प्रयास संस्था ने नशे का धंधा करने वालों को दी चेतावनी, गांव में निकाली 50 वीं जागरूकता यात्रा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- प्रयास संस्था और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाबैन गांव में 50 वां जागरूकता अभियान चलाया गया। इससे पूर्व सभी बच्चों और ग्रामीणों को कोरोना से बचने के उपाय बताकर जागरूक किया और मास्क वितरित किए। प्रयास संस्था के कार्यकारी प्रधान और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा राज्य को पूर्णतः नशा मुक्त करने के लिए प्रतिदिन गांव गांव और शहर शहर जाकर जागरूक कर रहा है कि नशा मुक्त हरियाणा जहां दूध दही का खाना। उन्होंने उपस्थित लोगों से जीवन में नशा न करने और अन्य लोगों को भी नशा न करने के लिए वचन लिया। सभी ने एक स्वर में प्रण लिया। इसके पश्चात गांव की प्रत्येक गली में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि यदि कोई ड्रग्स का धंधा कर रहा है तो इसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 9050891508 पर दें। इसके अतिरिक्त नशा छोड़ने के लिए भी इसी नंबर पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि जब से प्रयास संस्था कार्य कर रही है तब से बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जनता की सेवा के लिए है जिसका मूल उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और अपराधियों में एक भय होना अनिवार्य है ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसा घिनोना कार्य न करें। इस अवसर पर बरखा राम और बच्चों ने जागरूकता अभियान में भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सैकंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र के सभागार में दिव्य आरतीक्रम कार्यक्रम का आयोजन।

Thu Apr 15 , 2021
राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सैकंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र के सभागार में दिव्य आरतीक्रम कार्यक्रम का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र :- आज पंचज्योति शक्तितीर्थ सिध्दाश्रम में पिछले 24 साल से चल रहे अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के स्थापना दिवस व चैत्र नवरात्रि के तृतीया […]

You May Like

advertisement