हरियाणा: आलू की अच्छी फसल के लिए सावधानी जरूरी : डा. सी. बी. सिंह

आलू की अच्छी फसल के लिए सावधानी जरूरी : डा. सी. बी. सिंह।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आलू की फसल के संबंध में किसानों को दी गई जानकारियां।

कुरुक्षेत्र, 21 सितम्बर : वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी सिंह ने बताया कि आलू की फसल को लाभकारी एवं रोग मुक्त करने के लिए निरंतर अनुसंधान जारी हैं। उन्होंने बताया कि आज भारतीय कृषि में विदेशों से भी बेहतर आलू की किस्में आ चुकी हैं। इन फसलों से अधिक लाभ एवं अच्छी फसल लेने के लिए कुशल कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन जरूरी है। डा. सी. बी सिंह ने किसानों को आलु की फसल से जुड़ी विभिन्न जानकारियां विस्तार पूर्वक दी। मौसम परिवर्तन का बार बार होना भी फसल के उत्पादन को प्रभावित करता है। उन्होंने किसानों को आलु की फसल में विभिन्न कीट तथा रोगों के बारे में व उनके समाधान के बारे में बताया। वर्तमान समय में तो आलू की ऐसी किस्में है जिनमें पानी की बचत के साथ साथ कीटनाशकों एवं उर्वरकों के खर्चों से भी बचा जा सकता है।
जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में बच्चा गोद लेना होगा कठिन,किया जा रहा है बोर्ड का गठन,

Wed Sep 21 , 2022
देहरादून: अब उत्‍तराखंड में किराये की कोख लेना आसान नहीं होगा। प्रदेश में अब सरोगेसी के मामलों पर निगरानी को बोर्ड का गठन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में बनने वाले इस बोर्ड में 18 सदस्य होंगे, जिनमें तीन महिला विधायक भी शामिल रहेंगी। यह बोर्ड सरोगेसी […]

You May Like

Breaking News

advertisement