दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू

50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी

जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर और जलकुंभी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन और जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव व  महापौर श्री संजय पाण्डे के सतत प्रयासों के फलस्वरूप जगदलपुर नगर निगम और एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू संपन्न हुआ है। इस समझौते के तहत एनएमडीसी नगरनार द्वारा अपने सीएसआर मद से दलपत सागर के संरक्षण और सफाई कार्य के लिए कुल 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम चरण के कार्यों के लिए 20 लाख रुपए की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।

दलपत सागर में लंबे समय से फैली जलकुंभी नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों के लिए गहरी चिंता का विषय बनी हुई थी। अब इस वित्तीय सहयोग के जरिए जगदलपुर नगर निगम पूरी कार्ययोजना के साथ सघन सफाई अभियान चलाएगा, जिससे जलकुंभी को हटाकर इस विशाल सरोवर को उसका नैसर्गिक स्वरूप लौटाया जा सके। एमओयू के दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा और एनएमडीसी नगरनार की ओर से अधिशासी निदेशक श्री टीपी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक श्री बान सिंह यादव,  सहायक महाप्रबंधक श्री विनोद पांडे उपस्थित रहे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकसभी अधिकारी अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहें और समय पर पहुंचे कार्यालय - कलेक्टर फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी, किसानों के हित में सभी विभाग निरंतर और समन्वय से करें कार्य बारिश से क्षतिग्रस्त हुए सड़कों की मरम्मत का कार्य लगातार जारी रखने के निर्देश पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ धरती आबा योजना के हितग्राहियों तक पहुंचाएं

Mon Aug 31 , 2026
जांजगीर-चांपा, 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विभागीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने तथा समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

advertisement