जयराम विद्यापीठ एवं जयराम संस्थाओं की व्यास पूर्णिमा व गुरुकृपा के कार्यक्रम की हो रही तैयारियां

जयराम विद्यापीठ एवं जयराम संस्थाओं की व्यास पूर्णिमा व गुरुकृपा के कार्यक्रम की हो रही तैयारियां।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं संस्कृत संरक्षण, गौ सेवा इत्यादि क्षेत्रों में सेवा कर रही हैं जयराम संस्थाएं।

कुरुक्षेत्र, 17 जून : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं एवं कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में व्यास पूर्णिमा महोत्सव व गुरुकृपा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। व्यास पूर्णिमा पर देशभर से श्रद्धालु जयराम संस्थाओं में पहुंचते हैं।
जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि व्यास पूर्णिमा के अवसर पर हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जयराम संस्थाओं में कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किए जा रहे है। व्यास पूर्णिमा के अवसर पर 3 जुलाई को श्री जयराम अन्नक्षेत्र ट्रस्ट ऋषिकेश से परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी गुरु परम्परा के अनुसार सभी सेवकों एवं श्रद्धालुओं को मानव सेवा एवं सर्वकल्याण का संदेश देंगे। उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाएं आध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं संस्कृत संरक्षण, गौ सेवा इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं।
विद्यापीठ प्रवक्ता ने बताया कि व्यास पूर्णिमा पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा सर्वप्रथम पहले आदि गुरु जयराम व अन्य गुरुओं सहित ब्रह्मलीन पूज्य प्रात: स्मरणीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के चरणों में नमन करते हुए परम्परास्वरूप गुरु पूजन किया जाएगा। इस के उपरांत ब्रह्मचारी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में श्री सत्यनारायण कथा, गुरु पूजन, आशीर्वचन एवं भंडारों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस बार व्यास पूर्णिमा पर दीक्षा का सर्व श्रेष्ठ योग भी बना हुआ है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के अनुसार व्यास पूर्णिमा पर गुरु का पूजन करने की परंपरा है। महर्षि वेद व्सास की जयंती पर इस पर्व को मनाया जाता है। ब्रह्मचारी के अनुसार चारों वेदों, 18 पुराणों, महाभारत के रचयिता और कई अन्य ग्रंथों के रचनाकार का श्रेय महर्षि वेद व्यास को दिया जाता है। वेदों का विभाजन करने के कारण इनका नाम वेद व्यास पड़ा। उन्होंने बताया कि व्यास पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की पूजा और उनका सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैंशन संकल्प साइकिल यात्रा सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी

Sun Jun 18 , 2023
पैंशन संकल्प साइकिल यात्रा सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 राज्य कमेटी का पैंशन संकल्प साइकिल यात्रा को समर्थन। कुरुक्षेत्र, 17 जून : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्क्स यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement