छठ पर्व को लेकर धर्मनगरी ब्रह्मसरोवर पर पूरी हुई तैयारियां

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – उमेश गर्ग।

सोमवार से शुरू हो रहे छठ महापर्व से पूर्व श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा ने किया ब्रह्मसरोवर का दौरा।
विधायक के प्रयासों से ब्रह्मसरोवर का एक हिस्सा लबालब भरा गया।
ब्रह्मसरोवर पर छठ पूजा में पहुंचेंगे एक लाख श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 7 नवम्बर :- देश के अन्य हिस्सों बिहार एवं उत्तर प्रदेश की भांति धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी पूर्वांचल समाज के सोमवार से छठ पर्व मना रहे हैं। करीब दो दशक से कुरुक्षेत्र में रह रहे भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया एवं जिला करनाल प्रभारी व श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के सुनील राय ने बताया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दीपावली के त्यौहार की भांति ही छठ पर्व भी बहुत महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी के उपरांत करीब दो साल बाद कुरुक्षेत्र में पूर्वांचल के लोग उत्साह से छठ पर्व मनाएंगे। हजारों की संख्या में पूर्वांचल के लोग पवित्र ब्रह्मसरोवर पर पूजा करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल संस्थाओं के साथ जिला प्रशासन का भी छठ पूजा को लेकर सहयोग रहेगा। राय ने बताया कि छठ पर्व पर पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।
उन्होंने बताया कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में पूर्वांचल के हजारों परिवार रहते हैं। यहां रहने वाला समाज का हर वर्ग के साथ मिलकर छठ पर्व मनाता है। सोमवार से छठ पर्व शुरू हो रहा है तो रविवार को श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के सुनील राय तथा अन्य ने ब्रह्मसरोवर का दौरा किया। राय ने कहा कि ब्रह्मसरोवर में पानी के लिए विधायक सुभाष सुधा से मिले थे। विधायक के प्रयासों से सरोवर में पानी लबालब है। छठ पर्व पर एक लाख लोग सरोवर पर पहुंचेंगे। राय ने प्रशासन एवं विधायक का आभार व्यक्त किया।
श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के लोग ब्रह्मसरोवर पर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस और स्वास्थ्य मिशन कर्मियों का कार्य बहिष्कार...

Sun Nov 7 , 2021
टिहरी: एक तरफ जहां 9 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर एक सप्ताह तक धूम धाम से जश्न मनाने का निर्णय लिया है वहीं दूसरी तरफ राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की नींव के पत्थर कहे जाने वाले एन एच एम कर्मी राज्य स्थापना दिवस और उसकी पूर्व संध्या में कार्य बहिष्कार […]

You May Like

advertisement