श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुई चैत्र नवरात्र पूजन की तैयारियां

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखण्ड ज्योति पर होगा नवरात्र पूजन।

कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में हर बार की तरह चैत्र नवरात्र पूजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हर बार की भांति चैत्र नवरात्र पर भी प्रतिदिन संत महापुरुषों एवं श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखण्ड ज्योति पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ नवरात्र पूजन होगा। यह नवरात्र पूजन नौ दिन तक निरंतर चलेगा। नवरात्रों के पहले दिन हवन यज्ञ के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों से सर्वकल्याण की भावना से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा नौ दिन का अखंड पूजन प्रारम्भ किया जायेगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं। चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक नवरात्र की पूजा होगी। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्र पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवादल के सेवकों की ड्यूटियां लगा दी गई है।
अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने हरित कुरुक्षेत्र अभियान के तहत शुरू किया बीज वितरण

Fri Mar 21 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष 9416191877 ममता की प्रतिमूर्ति हैं सावित्री जिंदल, उन का है अहम मार्गदर्शन : राजेश सिंगला। कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं कुरुक्षेत्र के […]

You May Like

advertisement