धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी शुरू हुई छठ पूजा की तैयारियां

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया – उमेश गर्ग।

ब्रह्मसरोवर पर हजारों श्रद्धालु करते हैं छठ पूजा।

कुरुक्षेत्र, 1 नवम्बर :- देश के अन्य हिस्सों की भांति धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी दीपावली के त्यौहार के साथ ही पूर्वांचल के लोगों ने छठ पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब दो दशक से कुरुक्षेत्र में रह रहे भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया एवं जिला करनाल प्रभारी व नगर की पूर्वांचल समाज की संस्था के सुनील राय ने बताया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बीते वर्षों में कुरुक्षेत्र में छठ पूजा का महत्व बढ़ा है तथा हजारों की संख्या में पूर्वांचल के लोग पवित्र ब्रह्मसरोवर पर पूजा करने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल संस्थाओं के साथ जिला प्रशासन का भी छठ पूजा को लेकर सहयोग रहेगा। राय ने बताया कि छठ पर्व पर पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। उन्होंने बताया कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में पूर्वांचल के हजारों परिवार रहते हैं। यहां रहने वाला समाज का हर वर्ग के साथ मिलकर छठ पर्व मनाता है। उन्होंने बताया 10 नवम्बर को छठ पर्व की प्रमुख पूजा होगी।
जानकारी देते हुए सुनील राय।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पूरे जिले में बड़े धूमधाम से बड़े पैमाने पर अथरिया क्षत्रिय कुर्मी समाज कल्याण समिति केन्द्रीय संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा मनाया गया

Tue Nov 2 , 2021
      जांजगीर-चांपा  : विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी हमारे गौरव जांजगीर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 146 वी जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया ,युवा नेता सहित सैकड़ों साथियों ने इस कार्यक्रम में पूरी गंभीरता से प्रतिभाग कर सरदार पटेल जी को नमन किया और […]

You May Like

advertisement