जयराम विद्यापीठ एवं जयराम संस्थाओं द्वारा गुरु पूर्णिमा की तैयारियां पूर्ण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी देशभर के श्रद्धालुओं को देंगे आशीर्वाद।

कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं एवं कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां कर ली गई हैं। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जयराम संस्थाओं में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री जयराम अन्नक्षेत्र ट्रस्ट ऋषिकेश से परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी गुरु परम्परा के अनुसार सभी सेवकों एवं श्रद्धालुओं को मानव सेवा एवं सर्वकल्याण का संदेश देंगे। उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाएं आध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं संस्कृत संरक्षण, गौ सेवा इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। प्रवक्ता ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ब्रह्मचारी द्वारा सर्वप्रथम पहले आदि गुरु जयराम व अन्य गुरुओं सहित ब्रह्मलीन पूज्य प्रात: स्मरणीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के चरणों में नमन करते हुए परम्परास्वरूप गुरु पूजन किया जाएगा। इस के उपरांत ब्रह्मचारी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में श्री सत्यनारायण कथा, गुरु पूजन, आशीर्वचन एवं भंडारों का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि इस बार गुरु पूर्णिमा पर दीक्षा का सर्व श्रेष्ठ योग भी बना हुआ है। ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर गुरु का पूजन करने की परंपरा है। महर्षि वेद व्सास की जयंती पर इस पर्व को मनाया जाता है। ब्रह्मचारी के अनुसार चारों वेदों, 18 पुराणों, महाभारत के रचयिता और कई अन्य ग्रंथों के रचनाकार का श्रेय महर्षि वेद व्यास को दिया जाता है। वेदों का विभाजन करने के कारण इनका नाम वेद व्यास पड़ा। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की पूजा और उनका सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल की ओर से दाना मंडी सलंम एरिया में जाकर गरीब और जरूरतमंद औरतों को सेनेटरी पैड और बच्चों को बिस्किट वितरण किए</em>

Sun Jul 10 , 2022
फिरोजपुर 10 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल की ओर से बच्चों को बिस्किट्स , और जरूरतमंद औरतों को सेनेटरी पैड बड़े ही सादगी तरीके से दाना मंडी फिरोजपुर शहर के साथ स्लम एरिया झुग्गी झोपड़ी और बस्तियों में जाकर वितरण किए इस मौके पर क्लब […]

You May Like

advertisement