बिहार:फारबिसगंज में अनुमंडल प्रशासन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी शुरू

फारबिसगंज से मो माजिद

फारबिसगंज में अनुमंडल प्रशासन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत शुक्रवार को मुख्य झंडोत्तोलन स्थल कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया, तो तिरंगे को सलामी भी दी। मौके पर मौजूद एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला डीएसपी रामपुकार सिंह, जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा परेड के पूर्वाभ्यास का जायजा लिया गया। मालूम हो कि कोरोना की वजह से इस बार भी स्कूली बच्चे स्वतंत्रता दिवस समारोह से दूर रखे जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला ने विगत 5 अगस्त को अनुमंडल कार्यालय में शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने कहा था कि कोविड के नियम का अनुपालन करते हुए हम सभी को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को सफल बनाना है। सभी विभाग इसका अनुपालन करेंगे। इसमें कार्यक्रम की भव्यता बनाते हुए कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किए बिना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाना है। समारोह में वृद्ध एवं बच्चे बिल्कुल शामिल नहीं किए जाएंगे। साथ ही स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शहर में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं पर होने वाले माल्यार्पण कार्यक्रम में भी स्कूली बच्चे शामिल नहीं होंगे। अनुमंडल प्रशासन के द्वारा निर्धारित एक ही समय पर पदाधिकारियों के द्वारा सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕਵਿਤਾ ਪਿਆਸਾ ਕਾਂ ਅਤੇ ਖ਼ਾਲੀ ਘੜਾ

Sat Aug 14 , 2021
ਮੋਗਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] := ਪਾਣੀ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਉਡਾਰੀ ਸੀ ਕਾਂ ਨੇ ਲਾਈ।ਚਾਰ- ਚੁਫੇਰੇ ਰੱਪੜ ਦਿਖਿਆ ਜਦ ਸੀ ਨਿਗ੍ਹਾ ਘੁਮਾਈ।ਢੂੰਡ -ਢੂੰਡ ਕੇ ਦੂਰ -ਦੁਰਾਡੇ ਜਦ ਕੋਲ ਘੜੇ ਦੇ ਹੋਇਆ।ਪਿਆਸੇ ਕਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖ ਘੜਾ ਸੀ ਭੁੱਬਾਂ ਮਾਰ ਕੇ ਰੋਇਆ।ਕਹਿੰਦਾ ਕੰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਪਿਆਂ ਹਾਂ ਭਰਿਆ ਪਾਣੀਂ ਪੱਖੋਂ ਖ਼ਾਲੀ।ਧਰਤੀ […]

You May Like

advertisement