अम्बेडकर नगर:भाजपा की जन विश्वास यात्रा को लेकर तैयारियां तेज

भाजपा की जन विश्वास यात्रा को लेकर तैयारियां तेज

भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में रामनगर मण्डल में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने बनाई स्वागत एवं जनसभा की कामयाबी की रणनीति

आलापुर अम्बेडकर नगर – भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा को आगामी रविवार 19 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अकबरपुर हवाई पट्टी से रवाना करेंगे | जन विश्वास यात्रा आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के रामनगर बाजार में रविवार को ही सायं लगभग 05 बजे (04:55) पहुंचेगी | जन विश्वास यात्रा में शामिल जत्थे का स्वागत एवं जनसभा में आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए मण्डल वार बैठकें चल रही हैं | इसी श्रृंखला में शुक्रवार को भाजपा रामनगर मण्डल की बैठक आलापुर निरीक्षण भवन में मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई | बैठक में विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता रामनिहाल निषाद मण्डल प्रभारी डॉ० योगेन्द्र प्रसाद मिश्र विधानसभा विस्तारक त्रिभुवन नाथ यादव यात्रा संयोजक पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए स्वागत एवं जनसभा में व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित कराने की रणनीति बनाई गई | विधानसभा प्रभारी रामनिहाल निषाद मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास नीति के तहत कार्य कर रही है | जन विश्वास यात्रा के स्वागत एवं जन सभा में लोगों का हुजूम उमड़ेगा | भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद एवं रामनगर यात्रा संयोजक आनन्द जायसवाल ने सभी मौजूद कार्यकर्ताओं से गांव-गांव घर-घर जाकर यात्रा के स्वागत एवं जनसभा में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए आमंत्रित करने की अपील किया | भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने दावे के साथ कहा कि रविवार को रामनगर में यात्रा के स्वागत में एवं जनसभा में जन सैलाब उमड़ेगा | बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० कैलाश सिंह सुनीत द्विवेदी भुवनीश्वर प्रसाद तिवारी राजेश्वर पाठक अलगूराम मद्धेशिया अम्बिका जायसवाल धर्मेन्द्र कुमार वैभव त्रिपाठी अशोक गुप्ता अनूप मद्धेशिया बृजराज यादव शिशिर चौरसिया धर्मेन्द्र मौर्य आयुष त्रिपाठी बलिराम निषाद अश्विनी तिवारी इंद्रजीत यादव गुलाब सिंह ओमप्रकाश तिवारी विनोद चौहान विक्रमाजीत सिंह शारदा सिंह रामप्रवेश उपाध्याय पिन्टू पाण्डेय नीरज प्रजापति ओमप्रकाश विश्वकर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे | बैठक के अन्त में मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:भाजपा की जन विश्वास यात्रा को मिलेगा व्यापक जनसमर्थन -जयराम विमल

Sun Dec 19 , 2021
भाजपा की जन विश्वास यात्रा को मिलेगा व्यापक जनसमर्थन -जयराम विमल रामनगर में जन विश्वास यात्रा का होगा भव्य स्वागत-पूर्व विधायक आलापुर अंबेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी के कल रविवार को निकलने वाली जन विश्वास यात्रा को जनता का व्यापक जन समर्थन मिलेगा जन विश्वास यात्रा का आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement