कुरुक्षेत्र का प्रेरणा वृद्धाश्रम देश का श्रेष्ठ वृद्धाश्रम, देश के अन्य वृद्धाश्रम प्रेरणा वृद्धाश्रम का अनुसरण करें : डा. अंजली शर्मा

कुरुक्षेत्र का प्रेरणा वृद्धाश्रम देश का श्रेष्ठ वृद्धाश्रम, देश के अन्य वृद्धाश्रम प्रेरणा वृद्धाश्रम का अनुसरण करें : डा. अंजली शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
संवाददाता प्रेरणा आश्रम,जगदीश शर्मा।

ग्वालियर से सुप्रसिद्ध समाजसेविका डा. अंजली शर्मा कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची और वृद्धाश्रम का किया अवलोकन।
समाजसेविका डा. अंजली शर्मा देश के सभी वृद्धाश्रमों को मिलाकर राष्ट्रीय अभियान शुरू करना चाहती हैं।

कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरती पर बने प्रेरणा वृद्धाश्रम की खुशबू दूर-दूर तक पहुंच रही है। ग्वालियर से सुप्रसिद्ध समाज सेविका डा. अंजली शर्मा भी कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची। डा. अंजली शर्मा देश के वृद्धों के कल्याण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ कार्य कर रही हैं और भारत के सर्वश्रेष्ठ 10 वृद्धाश्रमों का एक ग्रुप बनाकर वृद्धों की समस्याओं को लेकर उनके निदान के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान शुरू किया है। डा. अंजली शर्मा कोशिश कर रही हैं कि भारत के सभी वृद्धाश्रमों को आपस में मिलाकर उन उनके बीच एक समन्वय बिठाकर विचार-विमर्श कराया जाए। सभी वृद्धाश्रमों का आपस में तालमेल बिठाकर वृद्धों की समस्याओं बारे एक राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू किया जाए ताकि हमारी यह विरासत उम्र के इस मोड़ पर लावारिस होकर ना मरे। बल्कि समाज का एक अटूट अंग बनकर हमारी युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें। युवा पीढ़ी को भी
यह समझाया जाए कि उन्हें अपने वृद्धों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि कल उनको भी एक दिन वृद्ध होना है। इस कड़ी में जब उन्होंने वृद्धाश्रम का एक अध्ययन शुरू किया तो सर्वप्रथम उन्होंने प्रेरणा वृद्धाश्रम को सर्वश्रेष्ठ पाया। उन्होंने जो कुछ यूट्यूब पर प्रेरणा वृद्धाश्रम बारे जानकारी प्राप्त की थी, वह स्वयं अपनी आंखों से आकर यहां पर देखना चाहती थी। वह इसी लिए कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची थी। उनकी वृद्ध माता जी और दिल्ली की एक सुप्रसिद्ध एडवोकेट आरती दुबे भी लगातार उनके साथ उनके अभियान में जुड़ी हुई हैं। बुजुर्गों के कल्याण के लिए कुछ विशेष कार्य करना चाहती हैं। इस मौके पर प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला, आशा सिंगला, वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों और प्रेरणा संस्था के सभी सदस्यों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के प्रांगण का अवलोकन करके और यहां के बुजुर्गों से बातचीत करके यह पाया कि यह आश्रम वास्तव में ही भारत का सर्वश्रेष्ठ आश्रम है। डा. अंजलि ने प्रेरणा संस्था से जुड़े सभी सदस्यों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि यहां आकर यहां के बुजुर्गों से मिलकर तथा उनको दी जा सभी निशुल्क सुविधाओं को देखकर उनका मन गदगद है। वह चाहती हैं कि पूरे भारत के वृद्धाश्रम प्रेरणा वृद्धाश्रम का अनुसरण करें और वृद्धों के कल्याण के लिए सच्चे मन से कार्य करें।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंचने पर समाज सेविका डा. अंजली शर्मा तथा उनके सहयोगियों का स्वागत करते हुए जय भगवान सिंगला एवं प्रेरणा के अन्य सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: टवेरा वाहन चोरी के महज कुछ घन्टे में ही तीनो चोरों को धर दबोचा,

Wed Aug 17 , 2022
इसे कहते है प्रोएक्टिव पुलिसिंगमंगोली क्षेत्र से टवेरा वाहन चोरी के महज कुछ घंटो में 3 चोरों को धर दबोचाप्रेस नोटआज दिनांक 17 अगस्त 2022 रात्रि लगभग 03.50 बजे को श्री दिनेश चंद्र पुत्र श्री परमानंद निवासी ग्राम मंगोली नलिनी मल्लीताल जनपद नैनीताल द्वारा रात्रि गश्त चेकिंग में निकले उपनिरीक्षक […]

You May Like

advertisement