अयोध्या :नगर निगम में शामिल 41 गांवों का कर निर्धारण जारी होने पर आमने सामने अयोध्या के वर्तमान व पूर्व विधायक

मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या

 भाजपा विधायक ने कर निर्धारण प्रक्रिया को बताया सही, पूर्व विधायक ने कहा नियम विरुद्ध

अयोध्या, 7 जून। नगर निगम में शामिल 41 गांवों के कर निर्धारण की विज्ञप्ति प्रकाशित हुई। अब इसको लेकर भाजपा के विधायक वेद गुप्ता व सपा के पूर्व विधायक तेजनारायन पाण्डेय आमने सामने आ गये है। भाजपा विधायक ने वेद गुप्ता कर निर्धारण को सही प्रक्रिया के तहत बताया है वहीं पूर्व सपा विधायक तेजनारायन पाण्डेय इसको नियम विपरीत बता रहे है। कर निर्धारण की विज्ञप्ति को लेकर राजनीति खूब हो रही है।

क्या कहा था सपा विधायक ने : सपा विधायक तेजनारायन पाण्डेय का कहना था कि कोविड काल की वजह से किसान भुखमरी के कगार पर है। नियमानुसार नगर निगम में शामिल होने के बाद पांच सालो तक टैक्स नहीं लग सकता है। दो साल में तभी टैक्स लग सकता है जब सभी सुविधाएं नगर निगम उपलब्ध कराये। नगर निगम कें जून में विज्ञप्ति प्रकाशित की और बताया कि इसे 1 अप्रैल से माना जाय। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार बनने पर अयोध्या नगर निगम में सभी प्रकार के टैक्स माफ कर दिये जायेंगे।

क्या जवाब है भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का : खाली नकारात्मक राजनीति विपक्षी दल कर रहे है। विकास का कार्य हो रहा है। 41 गांवों को नगर निगम में जोड़ा गया है। सबका समान रुप से विकास होगा। सभी गांवों को बिजली, पानी, नाली की सुविधाएं दी जायेगी। उससे पहले सर्वे चल रहा है। अभी टैक्स की बात नहीं हो रही है। विकास का काम होगा तो तमाम चीजें जुड़ेंगी, पहले विकास करेंगे तब कोई टैक्स लगायेंगे। विकास के साथ सबकुछ होगा।

क्या है पूरा मामला : नगर निगम में शामिल 41 गांवों में कर निर्धारण को लेकर समाचार पत्रों में सूची प्रकाशित हुई। इनमें गांवों में स्थित पक्के, कच्चे मकानों के साथ भूखण्ड के कर निर्धारण का जिक्र है। अब इसको लेकर राजनीति शुरु हो गयी है। पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी भाजपा के उपर हमलावर हो गयी है। सपा का कहना कि गांवों में कोई विकास कार्य तो हुआ नहीं बल्कि नगर निगम ने टैक्स अलग से लगा दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: सोलह सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon Jun 7 , 2021
मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी ने सोमवार को उपजिलाधिकारी बीकापुर के कार्यालय पर पहुंच कर राज्यपाल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संभीधित सोलह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम व तहसीलदार को सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष आशाराम निषाद की अगुवाई में […]

You May Like

advertisement