प्रैस एडवाइजरी कमेटी ने स्पीकर हरविंदर कल्याण का किया अभिनंदन

प्रैस एडवाइजरी कमेटी ने स्पीकर हरविंदर कल्याण का किया अभिनंदन

कर्नाटक दौरे के अनुभव किए साझा।

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 3 अप्रैल : हरियाणा विधानसभा की प्रैस एडवाइजरी कमेटी 2025/2026 के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर हाल ही में संपन्न कर्नाटक स्टडी टूर के अनुभवों और वहां देखी गई व्यवस्थाओं, परंपराओं तथा संसदीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी स्पीकर को दी गई।
स्टडी टूर से लौटने के बाद कमेटी ने कर्नाटक की पारंपरिक शैली में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का अभिनंदन किया और उन्हें माला (हार) भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उस दूरदर्शी पहल के प्रति आभार का प्रतीक था, जिसके तहत हरियाणा विधानसभा की मीडिया और संसदीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह अध्ययन दौरा आयोजित किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी ने स्पीकर को अवगत कराया कि कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता यू.टी. खादर ने हरियाणा विधानसभा की प्रैस एडवाइजरी कमेटी को अत्यंत आदर, सम्मान और आत्मीयता प्रदान की। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल को कर्नाटक विधानसभा की कार्यप्रणाली, ऐतिहासिक भवन निर्माण, स्थापत्य सौंदर्य, परंपरागत दरवाजों की कलात्मक बनावट और संसदीय परंपराओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।
धरणी ने कहा कि यह दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं था, बल्कि हरियाणा विधानसभा की मीडिया, संवाद और संसदीय अध्ययन प्रणाली को और अधिक आधुनिक, प्रभावशाली और परिणाममुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस अध्ययन यात्रा से मिले अनुभव भविष्य में हरियाणा विधानसभा की कार्यशैली और मीडिया समन्वय को और बेहतर बनाने में सहायक होंगे।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के जनता से जुड़े तथा विधायिका से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्य विधानसभा के माध्यम से ही संचालित होते हैं, इसलिए विधानसभा की कार्यप्रणाली को मजबूत और प्रभावी बनाना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा की समितियों की भूमिका बेहद अहम होती है और जो सकारात्मक, गहन तथा सार्थक कार्य समितियों के माध्यम से किया जाता है, वह कई बार सदन की मुख्य कार्यवाही जितना ही महत्वपूर्ण होता है।
“विधानसभा की समितियां वास्तव में मिनी हाउस की तरह काम करती हैं,” उन्होंने कहा।
स्पीकर कल्याण ने आगे कहा कि हरियाणा उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जहां ‘जीरो आवर’ जैसी लोकतांत्रिक और प्रभावशाली संसदीय व्यवस्था को महत्व दिया गया है, जबकि आज भी देश के कई राज्यों में यह व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अर्बन लोकल बॉडीज़ का देश का पहला बड़ा सम्मेलन हरियाणा में आयोजित किया गया, जो राज्य की संसदीय और प्रशासनिक सक्रियता का प्रमाण है।
उन्होंने विश्वास जताया कि कर्नाटक स्टडी टूर से प्राप्त अनुभवों और सुझावों से हरियाणा विधानसभा की संस्थागत क्षमता, मीडिया समन्वय और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के 35वें दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का हुआ स्वागत

Fri Apr 3 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 3 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष का विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के विश्वविद्यालय आगमन पर कुरुक्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement