बिहार अररिया: नारी शक्ति की मांग को प्रधानमंत्री ने किया पूरा : चांदनी सिंह

नारी शक्ति की मांग को प्रधानमंत्री ने किया पूरा : चांदनी सिंह

अररिया
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नारी शक्ति वंदन विधेयक लाने के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह विधेयक भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और नारी सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विधेयक के माध्यम से साबित किया कि वह सबका साथ सबका विश्वास के साथ सबका विकास में भरोसा रखते हैं।भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि इस बिल के पारित होने के बाद देश की आधी आबादी के जीवनशैली के साथ सोच में परिवर्तन होगा और वह मजबूत और सशक्त बनेगी।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में आरक्षण का मामला कांग्रेस के कारण आज तक लंबित रहा। कांग्रेस ने कभी भी पूरे मन से इस दिल को पास करने के लिए अपनी इच्छा शक्ति नहीं दिखाई थी और आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान को लेकर नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में लाने का काम किया।का ग्रेस ने दिखावा करते हुए राज्यसभा में पारित कराकर लोकसभा में इस विधेयक को लटकाने का काम किया था। भाजपा नेत्री ने कहा कि सच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का बागडोर संभाले है, तब से लगातार वह ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलक,महिलाओं को मकान का स्वामित्व,उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उच्चस्थ सोच और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयत्न को बताता है।उन्होंने कहा कि आज देश की नारी पुरुषों के कंधे से कंधे मिलाकर देश के विकास में अग्रसर हैं और इस बिल के पास के होने के बाद भारत के विकास को और अधिक गति मिलेगी।उन्होंने नारी शक्ति वंदन विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मंत्रीमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: व्यक्ति ने अपनी मां पर जमीन को बेचकर दूसरे भाईयो को जमीन देने का लगाया आरोप, रजिस्ट्रार से की शिकायत

Thu Sep 21 , 2023
व्यक्ति ने अपनी मां पर जमीन को बेचकर दूसरे भाईयो को जमीन देने का लगाया आरोप, रजिस्ट्रार से की शिकायत रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्ववेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन कोंच(जालौन)मुहल्ला आजाद नगर निवासी रहीस पुत्र इलाही बख़्श ने दिन बुधवार को निबन्धन कार्यालय में एक प्रार्थना […]

You May Like

Breaking News

advertisement