प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार : सुभाष सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पंचायती अखाडा में सिख म्यूजियम के होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिया न्यौता।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 जुलाई : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को जींद आगमन हरियाणा के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। प्रधानमंत्री जींद की धरती से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित एवं आधुनिक परिवहन के नए युग में प्रवेश कराएंगे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व स्टेशन को उद्घाटन और सिख संग्रहालय का शिलान्यास किया जाएगा। इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक को लेकर आमजन, कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश और उत्साह है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा बुधवार को पंचायती अखाडा में सिख म्यूजियम के होने वाले कार्यक्रम को लेकर आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इन परियोजनाओं से उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसरों में तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना शुरू होने से लंबे समय से चली आ रही यातायात और जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा। वहीं कुरुक्षेत्र में बनने वाला आधुनिक सिख म्यूजियम धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान देगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रहने वाली सरकार नहीं है, बल्कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को उसका लाभ पहुंचाने में विश्वास रखती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा आधुनिक आधारभूत ढांचे, पारदर्शी प्रशासन और सुशासन का मॉडल बन रहा है। प्रधानमंत्री की सोच है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों साथ-साथ चलें। हाइड्रोजन ट्रेन इसी सोच का सबसे बड़ा उदाहरण है, जो आने वाले समय में परिवहन क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाली को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा विकास, विश्वास और जनभागीदारी का बड़ा संदेश देंगे। यह दिन हरियाणा के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा, जब प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र को नई ऊर्जा, नई गति और नए अवसरों की सौगात मिलेगी।
इस अवसर पर महंत महेश मुनी, गुरुदेव सिंह, मनी सिंह, मनोहर सिंह, सुरिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, प्रगट सिंह, अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह बब्बर, कुलवंत सिंह, सुखराज सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया यूएसएम की इंटर्नशिप रिपोर्ट 2026-27 का विमोचन

Fri Jul 17 , 2026
150 से अधिक कंपनियों में विद्यार्थियों को मिले अवसर। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूएसएम) द्वारा तैयार ‘‘इंटर्नशिप रिपोर्ट 2026-27’’ का विमोचन गुरुवार को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। यह रिपोर्ट विद्यार्थियों की इंटर्नशिप उपलब्धियों, उद्योग जगत के साथ विभाग की […]

You May Like

Breaking News

advertisement