संत कबीर धानक समाज धर्मशाला एवं छात्रावास सभा के प्रधान राज्य मंत्री सुभाष सुधा से मिले

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राज्य स्तरीय समारोह पर विस्तार से हुई चर्चा।

कुरुक्षेत्र, 18 जून : मंगलवार को कुरुक्षेत्र में संत कबीर धानक समाज धर्मशाला एवं छात्रावास सभा के प्रधान जयनारायण खटक व कुरुक्षेत्र लोकसभा विस्तारक नरेंद्र पाल डाबला ने हरियाणा शहरी निकाय राज्य मंत्री हरियाणा सरकार सुभाष सुधा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर समाज के विभिन्न मुद्दों पर बात करते हुए राज्य स्तरीय समारोह पर चर्चा की। गोहाना में 22 जून को होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही राज्य मंत्री को बताया कि 24 जून को संत शिरोमणि कबीर साहेब जी की जिला स्तरीय जयंती कुरुक्षेत्र में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुभाष सुधा मुख्य अतिथि होंगे। समाज के पदाधिकारियों ने उपरोक्त कार्यक्रमों बारे विस्तार से जानकारी दी।
राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ समाज के पदाधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अलखनाथ प्रखंड नागरिक सुरक्षा के तत्वावधान में किला फाटक हनुमान मंदिर पर शरबत किया वितरित

Wed Jun 19 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : निर्मला एकादशी के पवित्र त्यौहार पर आयोजित अलखनाथ प्रखंड नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के तत्वाधान में आयोजित शरबत वितरण का कार्यक्रम किला फाटक के निकट हनुमान मन्दिर में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ प्रभागीय वार्डन अलखनाथ प्रखंड डॉक्टर हरिओम मिश्रा स्टाफ ऑफिसर स्टाफ वार्डन […]

You May Like

advertisement