प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया 3.51 लाख आवासों का वर्चुअल गृहप्रवेश

बलरामपुर जिले के 16 हजार से अधिक परिवारों ने पक्के घर में रखा पहला कदम

बलरामपुर, 01 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं रजत जयंती महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर आज राजधानी रायपुर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 3 लाख 51 हजार लाभार्थियों के पक्के घरों का सामूहिक गृहप्रवेश कराया। यह आनंद का क्षण है जब हजारों परिवारों ने अपने सपनों के घर में प्रवेश कर अपने पक्के घर का सपना साकार होते देखा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी उत्सव जैसा माहौल है, जहां जिले के 16 हजार 760 हितग्राहियों को नए आवासों का सामूहिक गृहप्रवेश ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने अपने खुशी के इस अवसर को परिवार और पड़ोसियों के साथ साझा किया।

जिले के सभी विकासखंडों में हजारो परिवारों का सपना हुआ साकार

जिले के सभी विकासखंडों में सामूहिक गृहप्रवेश के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत विकासखंड बलरामपुर में 2643 आवास, कुसमी में 2542 आवास, राजपुर में 2103 आवास, रामचंद्रपुर में 4084 आवास, शंकरगढ़ में 1706 आवास, तथा वाड्रफनगर में 3682 आवास लाभार्थियों का गृहप्रवेश कराया गया। इन सभी हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंप खुशियां साझा की गई। जहां ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण उत्सव के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत सुलसुली में विकासखंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 05 आवास हितग्राहियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और प्रतीकात्मक चाबी प्रदान कर उनका गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर लाभार्थी रुकल ग्राम सुलसुली निवासी ने भावुक होकर कहा हम वर्षों से मिट्टी के घर में रह रहे थे। तब हमने बहुत परेशानी का सामना किया। आज प्रधानमंत्री आवास योजना की वजह से हमें पक्का घर मिला है, यह हमारे लिए उपहार है। इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हम गरीबों को अपना सपना समझ पूरा करने में मदद की। कार्यक्रमों में उत्साह देखने को मिला जहां नए घर की चाबी हाथ में आते ही अनेक जन भावविभोर हो गए।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मिला आवास का उपहार

राज्य स्थापना दिवस और रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित यह गृहप्रवेश कार्यक्रम छत्तीसगढ़वासियों के लिए आवास पर्व साबित हुआ। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लाखों हितग्राहियों को गृहप्रवेश कराया जहां हर गांव, हर घर में खुशियों की लहर है। जिले में भी आज का दिन ऐतिहासिक बन गया जब हजारों परिवारों ने अपने नए घर की चौखट पर कदम रखकर नए जीवन की शुरुआत की। यह बढ़ते विकास और नए भारत की झलक है। जहां शासन प्रशासन के प्रयासों से पात्र हितग्राहियों के पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रथम पाली में बी.एल.ओ. एवं द्वितीय पाली में बी.एल.ए. का प्रशिक्षण 03 नवम्बर को

Sat Nov 1 , 2025
महासमुंद, 01 नवम्बर 2025/ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशन अनुसार जिले में बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए. का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा […]

You May Like

advertisement