’प्रधानमंत्री आवास ने फूलमत बाई को दिया पक्की छत का सहारा, पीएम श्री मोदी और सीएम श्री साय के प्रति जताया आभार’

’एकाकी जीवन में योजनाओं ने भरी खुशियां, आवास के साथ मनरेगा, उज्ज्वला और वृद्धावस्था पेंशन का भी मिल रहा लाभ’

कोरिया 19 अगस्त 2026/ कभी जर्जर कच्चे मकान में बारिश के दौरान छत टपकने और दीवार गिरने की चिंता में जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत डकईपारा की 70 वर्षीय श्रीमती फूलमत बाई के जीवन में अब खुशियों ने दस्तक दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिले पक्के आवास ने उन्हें सुरक्षित छत के साथ सम्मानजनक जीवन का भरोसा दिया है। शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर उनका एकाकी और कठिन जीवन अब पहले से कहीं आसान हो गया है।

’प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया पक्के घर का सपना’
पति के निधन के बाद फूलमत बाई के सामने सुरक्षित आवास और आर्थिक जरूरतों की चुनौती थी। वे अपनी बेटी और दामाद के साथ जर्जर मिट्टी के मकान में जीवनयापन कर रही थीं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद पहली किश्त मिलते ही निर्माण शुरू हुआ और आज उनके पास अपना मजबूत पक्का मकान है। पक्की छत ने उन्हें मौसम की परेशानियों से राहत देने के साथ जीवन में सुरक्षा और आत्मसम्मान भी दिया है।

’मनरेगा से मिला रोजगार, आवास निर्माण में बनी मददगार’
आवास निर्माण के दौरान फूलमत बाई को मनरेगा के तहत 90 दिवस की अकुशल श्रम मजदूरी का लाभ भी मिला। इससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक संबल मिला और घर के निर्माण में भी सहायता मिली। आवास योजना और मनरेगा का यह समन्वय उनके लिए आर्थिक मजबूती का आधार बना।

’उज्ज्वला योजना से लकड़ी-कंडे की परेशानी हुई दूर’
फूलमत बाई को उचित मूल्य दुकान से राशन का लाभ मिल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस चूल्हे से अब उन्हें लकड़ी और कंडे के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। बेटी ने उन्हें गैस चूल्हा चलाना सिखाया है। अब वे धीरे-धीरे इसका उपयोग कर रही हैं और धुएं से होने वाली परेशानी से भी राहत मिली है।

’वृद्धावस्था पेंशन बनी बुजुर्ग जीवन का सहारा’
फूलमत बाई को सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन का नियमित लाभ भी मिल रहा है। पेंशन की राशि से वे अपनी दैनिक जरूरतों और दवा आदि के खर्च को पूरा कर पा रही हैं। इससे उन्हें अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

’पक्के घर से मेरी सबसे बड़ी चिंता दूर हुई’
शासकीय योजनाओं से मिले लाभ से खुश श्रीमती फूलमत बाई कहती हैं, “प्रधानमंत्री आवास बन जाने से मेरी सबसे बड़ी समस्या दूर हो गई है। अब मेरे पास अपना पक्का घर है। पेंशन से मेरा खर्च चल जाता है और गैस चूल्हा मिलने से लकड़ी-कंडे की परेशानी भी खत्म हो गई है। अब जीवन में सब कुछ हो गया है, किसी बात की चिंता नहीं है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं ने उनके जैसे जरूरतमंद बुजुर्गों को सुरक्षित आवास, आर्थिक सहारा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी ग्राम पंचायतों में 20 अगस्त को ग्राम सभा का होगा आयोजन

Wed Aug 19 , 2026
महासमुंद 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में 20 अगस्त 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम सभाओं का […]

You May Like

Breaking News

advertisement