बिहार :जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन

  • गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच
  • गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही पोषण जरूरी
  • गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए भी कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित : सिविल सर्जन

पूर्णिया, जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें सभी गर्भवती व धात्री महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य एवं एएनसी जांच की गई। महिलाओं के बेहतर स्वास्थ हेतु कई तरह की जांच की गई। उसमें महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी, मलेरिया के साथ ही कोविड-19 जांच की गई। जांच के साथ ही महिलाओं को एनीमिया से सुरक्षा एवं बेहतर पोषण की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनसी जांच के लिए उपस्थित गर्भवती महिलाओं में कोविड-19 टीकाकरण से वंचित महिलाओं को कोविड-19 का टीका भी लगाया गया। टीका लगाने के बाद भी महिलाऐं बिल्कुल सुरक्षित रही और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।

गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच :
रेफरल अस्पताल रुपौली में गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही महिला चिकित्सक डॉ. भव्या साक्षी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया। इसके साथ ही कोविड-19 टीकाकरण से वंचित महिलाओं को टीका भी लगाया गया। एएनसी जांच में गर्भवती महिलाओं का ब्लड शुगर, हाई ब्लडप्रेशर, एनीमिया आदि की जांच की गई। इसके साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं के गर्भस्थ बच्चों की स्थिति की भी जांच हुई। जांच के बाद सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जटिल स्थिति वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष श्रेणी में रखते हुए उनकी आवश्यक जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित अंतराल पर उसका फॉलोअप भी किया जाएगा। जिससे माँ और बच्चे सुरक्षित व स्वस्थ रहें।

गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही पोषण जरूरी :
के.नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम निशा सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही पोषण का लेना आवश्यक है। इसके लिए उन्हें हरी सब्जियां, ताजे फल आदि खाने चाहिए। इसके साथ ही उन्हें नियमित तौर से आयरन की गोलियां लेनी चाहिए जो उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को प्रसव पूर्व की तैयारियों का भी ध्यान रखना चाहिए। जिसमें स्थानीय आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं का संपर्क नम्बर, नजदीकी एम्बुलेंस की जानकारी, चिकित्सक का सम्पर्क नम्बर आदि आवश्यक है। सभी गर्भवती महिलाओं को अपना प्रसव अस्पताल में ही चिकित्सक की निगरानी में कराना चाहिए ताकि माँ और बच्चे बिल्कुल स्वास्थ्य रहें।

गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए भी कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. एस. के. वर्मा ने कहा कि कोविड-19 टीका 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। इससे गर्भवती या धात्री महिलाओं या उनके बच्चे को भी कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इसलिए सभी महिलाओं को जो मुख्यतः गर्भवती या धात्री हों उन्हें कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेकर टीका जरूर लगाना चाहिए और खुद का एवं अपने परिवार का जीवन संक्रमण से सुरक्षित करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि :
•संतुलित आहार लें
•खुराक (डाइट) में विटामिन शामिल करें
•तेल, घी मसालेदार खाने से परहेज़ करें
•बुखार होने पर घबराएं नहीं
•इम्युनिटी का विशेष खास ख्याल
•कोरोना के लक्षण है तो तुरन्त डाक्टर से संपर्क करें
•पैरासिटामोल, विटामिन सी, फॉलिक एसिड, जिंक और बी काम्प्लेक्स दवा जरूर रखें
•हर दिन हल्का व्यायाम जरूर करें
•तनाव न लें

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 56वीं वाहिनी एस.एस.बी. बथनाहा द्वारा कुशमाहा में किया गया वृहद सिविक एक्शन प्रोग्राम

Thu Mar 10 , 2022
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 56वीं वाहिनी एस.एस.बी. बथनाहा द्वारा कुशमाहा में किया गया वृहद सिविक एक्शन प्रोग्राम । “देश की सुरक्षा देश की हिफाजत” थीम पर सीमावर्ती ग्रामीण जनता और बच्चों को देशभक्ति शार्ट मूवी दिखाई गई। मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान । कृषि यंत्र व उन्नत […]

You May Like

Breaking News

advertisement