उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र,किए गए सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र,किए गए सम्मानित
=अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में 10 गरीबों को सौंपी गई आवास की चाबी।
सगड़ी ।आजमगढ़अजमतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को समारोह आयोजित कर 4 वर्षों के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालेप्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दस गरीबों को आवास की चाबी सौंपी गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस स्वयं सहायता समूहों को भी प्रमाण पत्र दिया गया। इसके पूर्व लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृत्त पर प्रकाश भी डाला गया।
अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में एक सौ एक प्रधानों और 107 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को स्वच्छता दूत घोषित करते हुए उनसे अपने गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपील की गई तथा संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम में 10 व्यक्तियों को व्यक्तिगत शौचालय का स्वीकृति पत्र,10 गरीब लोगों को आवास की चाबी और उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 स्वयं सेवा सहायता समूहों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में नारी शक्ति की उपयोगिता निरंतर बढ़ती जा रही है। सैकड़ो साल पहले भी अहिल्याबाई होलकर ने नारी शक्ति का लोहा मनवाया। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। जिसके चलते महिलाए गांव गांव में विकास की गाथा लिख रही हैं। पूर्व विधायक वंदना सिंह, भाजपा नेता दिवाकर सिंह और खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार और मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अलका मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विवेक सिंह सोनू,अंजना सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र शर्मा, निखिल अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, कमलेश कुमार, रेखा सिंह, नीरज मिश्रा, अनिल मिश्रा, राजेंद्र यादव,,मनोज चौरसिया, जसवंत सिंह, सारीक खान, महफूज खान,वहाब खान मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडेन गैस उपभोक्ता रिन्यू करवाएं अपनी ई-के.वाई.सी

Sat May 31 , 2025
इंडेन गैस उपभोक्ता रिन्यू करवाएं अपनी ई-के.वाई.सी. इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की एल.पी.जी. वितरक कंपनी इंडेन सभी उपभोक्ताओं की नए सिरे से ई-के.वाई.सी. करवा रही है।इस संबंध में अनुज इंडेन ग्रामीग वितरक गैस एजेंसी के संचालक प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के अंतर्गत गोरखपुर एरिया ऑफिस की ओर से एरिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement