प्रमुख मुख्य विधुत अभियंता, उत्तर रेलवे ने फिरोजपुर मंडल के जालंधर शहर और लोहियां खास रेल खंड रेल विधुतीकरण कार्य का निरीक्षण किया

“प्रमुख मुख्य विधुत अभियंता, उत्तर रेलवे ने फिरोजपुर मंडल के जालंधर शहर और लोहियां खास रेल खंड रेल विधुतीकरण कार्य का निरीक्षण किया।”

फिरोजपुर 29 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

भारतीय रेलवे के 100 प्रतिशत विधुतीकरण मिशन को जारी रखते हुए केन्द्रीय रेल विधुतीकरण संगठन प्रयागराज की रेल विधुतीकरण यूनिट अंबाला ने फिरोजपुर मंडल के जालंधर शहर–लोहियां खास रेलखंड के 48.76 रूट किलोमीटर एवं 60.77 ट्रैक किलोमीटर पर रेल विधुतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया है। इस रेलखंड का विधुतीकरण कार्य का निरीक्षण आज दिनांक 29 दिसम्बर, 2022 को प्रमुख मुख्य विधुत अभियंता, उत्तर रेलवे श्री प्रमोद कुमार द्वारा किया गया, निरीक्षण के पश्चात् इस रेल खंड का विधुत इंजन से स्पीड ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। उन्होंने इस रेल खंड के मध्य स्थित विभिन्न लेवल क्रासिंग गेट, पावर सब स्टेशन तथा खोजेवाला, कपूरथला, हुसैनपुर और सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने तकनीकी पहलुओं और उपरी उपस्कर (ओएचई) कार्य प्रणाली की विश्वसनीयता और सुरक्षा में सुधार हेतु चर्चा की।
जालंधर-फिरोजपुर रेल मार्ग यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रेल मार्ग है, विधुतीकरण से इस रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों की औसत गति में वृद्धि होगी। रेल विधुतीकरण के शीघ्र पूर्ण होने के लाभ बहुत प्रभावशाली है। यह पर्यावरण के अनुकूल और किफायती होने के साथ ही कर्षण परिवर्तन के समय में बचत से ट्रेनों का विलंबन काफी कम हो जाएगा। इसी रेल खंड पर रेलवे की महत्वपूर्ण ईकाई रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला स्थित है, इस खंड के विधुतीकरण होने से रेल कोच फैक्ट्री में रेल डिब्बों को विधुत इंजनों से संचालित किया जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विधुत अभियंता उत्तर रेलवे श्री प्रमोद कुमार के साथ मुख्य परियोजना निर्देशक, रेल विधुतीकरण अम्बाला श्री सत्यवीर सिंह यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह, उत्तर रेलवे के उप मुख्य विधुत अभियंता श्री अर्पण कुमार, उप मुख्य विधुत अभियंता / रेल विधुतीकरण श्री आकाश शर्मा एवं फिरोजपुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: <em>मुकद्दमा में समझौता न करने पर दी जान से मारने की धमकी</em>

Fri Dec 30 , 2022
मुकद्दमा में समझौता न करने पर दी जान से मारने की धमकी रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथविवेक द्विवेदी, कोंच जालौन कोंच(जालौन)कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमड़ा ठाकुरपुर निवासिनी माया देवी पत्नी रामपाल सिंह ने दिन गुरुवार को कोतवाली में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मै बिधवा वे सहारा […]

You May Like

advertisement