प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया किशोर न्याय बोर्ड व बालिका गृह का निरीक्षण

सिंगारभाट में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 फरवरी 2026/  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांकेर श्री संजीव कुमार टामक द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, कांकेर एवं बालिका गृह, सिंगारभाट का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बच्चों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य, न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया, संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकार, परामर्श एवं पुनर्वास की व्यवस्था, बाल संरक्षण तंत्र, बाल कल्याण समिति की भूमिका, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक विकास, डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें गुड टच बैड टच, चाइल्ड लाइन 1098, शिक्षा का महत्व तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के बारे में समझाया गया। इसके अलावा बच्चों को 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षणिक एवं कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए नियमित रूप से समाचार पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विषय में जानकारी दी गई। शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांति प्रभु जैन तथा बालिका गृह के बालक-बालिकाएं एवं विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन प्राचार्य प्रो. अफ़सर अली के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न

Sat Feb 28 , 2026
आजमगढ़। कार्यक्रम प्रथम इकाई – प्राथमिक विद्यालय, मानचोभा तथा द्वितीय इकाई – प्राथमिक विद्यालय, ककरहटा में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी अफ़ज़ल हुसैन, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शरफुद्दीन अहमद, ग्राम प्रधान ककरहटा श्री अब्दुल मन्नान, ग्राम प्रधान मंचोभा श्री सुनील तथा संबंधित विद्यालयों के […]

You May Like

advertisement