डीएवी पीजी कॉलेज करनाल के प्रधानाचार्य उन्नत भारत सेवाश्री शिखा रतन पुरूस्कार के लिए चयनित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

डॉ. आर पी सैनी को शिक्षा रतन पुरूस्कार के लिए चुना गया।
शिक्षा जगत में उल्लेखनीय कार्य हेतु किया गया चयन।
शिक्षा रतन में हर वर्ष देश भर से केवल 5 अधिकारीयों का किया जाता है चयन।

करनाल 30 जून : उन्नत भारत संगठन द्वारा संचालित उन्नत भारत सेवाश्री पुरूस्कार की चयन प्रक्रिया फिलहाल जारी है, प्रथम सूचि हेतु नामांकन चल रहे हैं और कई नामों पर विचार जारी है। इसी कड़ी में आज शिक्षा रतन पुरूस्कार हेतु पीजी डीएवी कॉलेज करनाल के प्रधानाचार्य डॉ. आर पी सैनी के अवार्ड की घोषणा की गयी। डॉ. आर पी सैनी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के द्वारा एफिलिएटेड पीजी डीएवी कॉलेज (कॉलेज) के प्रधानाचार्य है, और शिक्षा में सुधार हेतु सदैव तत्पर भी रहते हैं। वे न केवल शिक्षा बल्कि स्वरोज़गार, पर्यावरण सुधार, स्वच्छ भारत अभियान जैसी मुहिमों को भी अपने स्तर पर बढ़ चढ़ कर बढ़ावा देते रहे हैं। उनके द्वारा किये गए कार्य न केवल छात्रों बल्कि युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोत हैं। डॉ सैनी हरियाणा के शिक्षा जगत में एक जाना माना नाम हैं, और उनके द्वारा किये गए कार्य समाचार पत्रों में आये दिन प्रकाशित होते रहते हैं।
उन्नत भारत सेवाश्री पुरूस्कार समिति द्वारा आज डॉ. आर पी सैनी के चयन की घोषणा के साथ ही बताया की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं हेतु अवार्ड की सूचि बनना जारी है और जल्द ही और नामों को घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ, संस्था की युवा प्रभारी सुचेता और युवा अध्यक्ष अखिल नाथ मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: थल सेना कैंप में चयनित होने पर कैडिटो को किया गया सम्मानित

Fri Jul 1 , 2022
थल सेना कैंप में चयनित होने पर कैडिटो को किया गया सम्मानित 👉गोमती देवी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की तीन छात्राएं सम्मानित✍️, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा जी की खास रिपोर्टकन्नौज । आज नेशनल कैडेट कोर के ब्रिगेडियर सरबजीत सिंह भोगल, वीएसएम, ग्रुप कमांडर अलीगढ़ जीपी मुख्यालय ने आज 4 यूपी गर्ल्स […]

You May Like

Breaking News

advertisement