ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल महिला दिवस पर सम्मानित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ० सुमिता ठाकुर को महिला दिवस के अवसर पर उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रेरणा वृद्ध आश्रम कुरुक्षेत्र, भगवती वेलफेयर सोसाइटी, समाचार क्यारी पंचकूला द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोह में प्रदान किए गए। सम्मान समारोह में उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्थान के प्रयासों की सराहना की गई। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनकी, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे भी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमालय ग्रुप ऑफ कम्पनीज की इकाई फ्लोट ब्ररुइ की निदेशक अपूर्वा सिंघल हुई सम्मानित

Tue Mar 11 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। उद्यमी अपूर्वा सिंघल के सम्मान पर कुरुक्षेत्र में भी खुशी की लहर। कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव, हिमालयन ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के निदेशक एवं कुरुक्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी राजेश सिंगला की भतीजी अपूर्वा सिंघल को बैंगलौर में सफल उद्यमी […]

You May Like

Breaking News

advertisement