श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य को मिला पंडित युधिष्ठिर मीमांसक पुरस्कार,जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने प्राचार्य प. रणबीर भारद्वाज को दी बधाई।

श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य को मिला पंडित युधिष्ठिर मीमांसक पुरस्कार,जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने प्राचार्य प. रणबीर भारद्वाज को दी बधाई।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

श्री जयराम विद्यापीठ में ट्रस्टियों ने प्राचार्य प. रणबीर भारद्वाज को दी बधाई और किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल :- देश के विभिन्न राज्यों में संस्कृत के प्रचार प्रसार में जुटी जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में वर्षों से प्राचार्य के पद पर सेवा कर रहे प. रणबीर भारद्वाज को पंडित युधिष्ठिर मीमांसक पुरस्कार का सम्मान मिला है। प. भारद्वाज के श्री जयराम विद्यापीठ में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और विद्यापीठ के ट्रस्टियों द्वारा फूल मालाएं डाल कर सम्मानित किया गया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा हरियाणा प्रदेश के अनेकों संस्कृत विद्वानों को सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है। इन में वो विद्वान शामिल हैं जो संस्कृत भाषा के उत्थान में सराहनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहाकि इस सम्मान से संस्कृत के विद्वान प्रोत्साहित होंगे। हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में श्री जयराम विद्यापीठ के प्राचार्य प. रणवीर सिंह भारद्वाज को पंडित युधिष्ठिर मीमांसक पुरस्कार के लिए चयन करने पर जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज द्वारा बधाई देते हुए हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक दिनेश शास्त्री को भी साधुवाद देते हुए कहा है कि निश्चित ही यह कदम संस्कृत भाषा के लिए गौरव का विषय है। इस पुरस्कार की सूचना प्राप्त होने पर विद्यापीठ के सम्मानित ट्रस्टीगण राजेंद्र सिंघल, केके कौशिक, श्रवण गुप्ता, टेक सिंह लोहार माजरा, राजेश सिंगला, कुलवंत सैनी, सुरेंद्र गुप्ता, जेडी भारद्वाज व विद्यापीठ के सभी शिक्षकों आचार्य रामपाल, आचार्य राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री, प्रवीण कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, कमल शर्मा, राम कौशिक दीपक शर्मा, सतवीर कौशिक, जितेंद्र शर्मा व समस्त विद्यापीठ के कर्मचारियों ने प्रसन्नता के साथ बधाई दी। प्राचार्य ने भी सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।
पंडित युधिष्ठिर मीमांसक पुरस्कार का सम्मान हासिल करने वाले जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य प. रणबीर सिंह भारद्वाज।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माता बाला सुंदरी से की गई सर्वकल्याण और कोरोना से मुक्ति की कामना, महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में हुआ पूजन एवं भंडारा।

Mon Apr 26 , 2021
माता बाला सुंदरी से की गई सर्वकल्याण और कोरोना से मुक्ति की कामना, महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में हुआ पूजन एवं भंडारा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल :- अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य […]

You May Like

advertisement