प्रधान वैज्ञानिक डा. मेहरचंद को नियुक्त किया किसान एवं कृषि लागत व मूल्य आयोग का सदस्य सचिव।

प्रधान वैज्ञानिक डा. मेहरचंद को नियुक्त किया किसान एवं कृषि लागत व मूल्य आयोग का सदस्य सचिव।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 19 जनवरी :- हरियाणा सरकार ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय अनुंसंधान केन्द्र करनाल के प्रधान वैज्ञानिक डा. मेहरचन्द को हरियाणा किसान एंव कृषि लागत व मूल्य आयेाग का सदस्य सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले डा. मेहरचन्द पिछले 26 वर्षों से चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में गन्ना, मक्का, खरपतवार नियंत्रण, फसल विविधीकरण, मशीनीकरण, अन्त: फसलीकरण और प्राकृतिक ससांधनों के उपयोग पर अनुसंधान कर रहे थे।
डा. मेहरचन्द ने बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 250 अनुसंधान लेख विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार व पुस्तिकाओं में प्रकाशित किए है, लगभग 26 अनुसंधान तकनीके भी चौधरी चरण सिहं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित फसलो की समग्र सिफारिशों में शामिल की गई है और ये सभी तकनीके किसानो द्वारा व्यापक स्तर पर अपनाई जा रही है। वे इससे पहले लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के प्रबंधन मंडल, हरियाणा राज्य पर्यावरण प्रभाव मुल्यांकन प्राधिकरण, हरियाणा तालाब व अपशिष्ट प्रंवधन प्राधिकरण के सदस्य, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में विभिन्न कमेटी के सदस्य भी रहे है।
उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकताओं में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और महाराणा प्रताप बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय की भागीदारी के साथ उनकी प्राथमिकताओं में किसानों के कम खर्च पर ज्यादा आय सुनिशचित करना है। इसके अलावा सबंधित विभागों के सहयोग से गिरते भूजल के स्तर को रोकना, मौसम सबंधी समयबद्ध जानकारी किसानों तक पहुंचाना, फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन, मशीनीकरण को बढ़ावा देकर जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ाना और समेकित कृषि प्रणाली पर कार्य करना इत्यादि रहेगा। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल का आभार भी व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदाचार का जीवन ही परमात्मा को पाने का मार्ग : महंत जगन्नाथ पुरी।

Tue Jan 19 , 2021
सदाचार का जीवन ही परमात्मा को पाने का मार्ग : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती पर ग्रामीणों द्वारा किया गया याद। कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी :- अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य […]

You May Like

advertisement