जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यों को प्राथमिकता के साथ करें पूर्ण – सीईओ

जनभागीदारी से बनाए गांव में वाटर रिचार्ज पिट्स

महात्मा गांधी नरेगा और पीएम आवास के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा 14 जून 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे की अध्यक्षता में जिले में जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण जैसे पर्यावरणीय हित के महत्वपूर्ण कार्यों की जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, उप अभियंता, तकनीकी सहायक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
      बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री रावटे ने अधिकारियों से जल संरक्षण, जल संवर्धन, सोखता गड्ढों का निर्माण, नाला विकास और वृक्षारोपण से संबंधित अद्यतन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है इस भावना के साथ इन कार्यों को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि हर ग्राम पंचायत में जल संरक्षण की प्रभावी संरचना तथा सामुदायिक वृक्षारोपण कार्य को स्थानीय जनभागीदारी से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मौके पर जाकर कार्यों की निगरानी, वृक्षारोपण के लिए स्थल चयन कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी पौधरोपण की जिम्मेदारी लें। उन्होंने वर्षा के पूर्व विशेष रूप से गांव-गांव में जनभागीदारी के माध्यम से सोखता गड्ढों के निर्माण को मिशन मोड में संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण अभियान का उद्देश्य जिले में जल स्तर को स्थायित्व प्रदान करना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल स्रोत सुनिश्चित करना है।
       जिला पंचायत सीईओ ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति एवं निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। जिन हितग्राहियों ने अभी तक निर्माण प्रारंभ नहीं किया है, उन्हें प्रेरित कर निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। इस दौरान उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने एवं गांव में इसको लेकर विशेष रूप से अभियान चलाने कहा। इसके साथ ही उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल की छत और कक्षों की मरम्मत के कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडल चिकित्सालय, फिरोजपुर में एक रक्तदाता जागरुकता शिविर का किया गया आयोजन

Sat Jun 14 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 14 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर फिरोजपुर मंडल चिकित्सालय में रक्तदाता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाफ़ व अन्य कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें रक्तदान करने के […]

You May Like

Breaking News

advertisement