प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर कारागार मंत्री ने किया सम्मानित

प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर कारागार मंत्री ने किया सम्मानित।
सगड़ी। 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने जीयनपुर कोतवाल को प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया।
जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने जब से कोतवाली की कमान संभाली है, अपराधों पर काफी नियंत्रण हुआ है। अपराधियों पर सख्त लगाम लगी है। उनकी त्वरित कार्रवाई से लंबित वादों का निस्तारण भी तेजी से हुआ है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीणा की उपस्थिति में मंत्री दारा सिंह चौहान ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और इनाम दिया। इस अवसर पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को भय मुक्त बनाने का काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भी अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र और इनाम दिया जा रहा है जिससे और लोगों के अंदर भी इमानदारी से अपने कार्यों को करने का संदेश मिले।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्रोच्चार के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज के मूर्ति हुआ अनावरण

Mon Jan 27 , 2025
मंत्रोच्चार के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज के मूर्ति हुआ अनावरण जलालपुर,अम्बेडकर नगर।मालीपुर तिराहे पर मंत्रोच्चार के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति का विधिवत पूजन अर्चन कर अनावरण किया गया।एमएलसी डॉ हरिओम पांडे, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसपी केशव कुमार,एडीएम सदानंद गुप्ता, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद ने संयुक्त रूप से […]

You May Like

advertisement