प्रीतम सिंह सैनी ने मृत्यु उपरांत अपनी देह श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय को दान दी

थानेसर, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 22 फरवरी : महर्षि देहदान समिति के अध्यक्ष अशोक रोशा ने बताया की महर्षि दधीचि देहदान समिति में 60 लोगों ने मृत्यु उपरांत देहदान के लिए पंजीकृत कराया हुआ है जिसमें से यह दूसरी देहदान है देहदानी प्रीतम सैनी के सुपुत्र प्रवीण सैनी पूर्व रजिस्ट्रार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बताया की मेरे पिता ने पहले ही संकल्प ले लिया था और अपनी वसीयत में भी इस बात का उल्लेख किया है श्री कृष्णआयुष विश्वविद्यालय के शरीर रचना विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष नांदल ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए मानव देह की उपलब्धता बहुत कम है।
वर्तमान में जिस तेजी से नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, उसे देखते हुए भविष्य के डॉक्टरों के प्रशिक्षण के लिए देहदान को बढ़ावा देना अनिवार्य हो गया है। महर्षि दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष अशोक रोशा ने बताया यह कदम समाज के लिए एक मिसाल है, जो मृत्यु के पश्चात भी मानवता की सेवा करने के जज्बे को दर्शाता है। इस अवसर पर महर्षि देहदान समिति के सदस्यों मनोज सेतिया एवं परिवार के सदस्य तथा आयुष विश्वविद्यालय के अध्यापकों व छात्रों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।




